फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Artist Ram Indranil Kamath was found dead in his Mumbai home in bathtub

आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का 41 साल की उम्र में निधन, बाथटब में मिला शव

Thu, 20 Aug 2020 11:03 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Aug 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Artist Ram Indranil Kamath was found dead in his Mumbai home in bathtub
राम इंद्रनील कामत - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। 41 साल के राम इंद्रनील कामत का शव मुंबई में माटुंगा स्थित उनके घर के बाथटब में मिला है। पुलिस ने फिलहाल उनकी मौत को एक्सीडेंटल डेथ बताते हुए मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि राम इंद्रनील कामत ने आत्महत्या की है। वह माटुंगा में वह अपनी मां के साथ रहते थे।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपने इस सुसाइड नोट में राम इंद्रनील कामत ने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। फिलहाल पुलिस उनके परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम इंद्रनील कामत का शव बुधवार को दिन के तीन बजे बाथटब में मिला था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

विज्ञापन

खबरों की मानें तो राम इंद्रनील कामत काफी समय से तनाव में थे। वहीं कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में उनकी हालत को और भी ज्यादा खराब हो हई थी। राम इंद्रनील कामत एक आर्टिस्ट होने के साथ- साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बहुत मशहूर थीं। 

वह एक माइथोलॉजिस्ट भी थे और खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों के अंदर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे इस दुनिया से विदा ले चुके हैं। वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: इतनी जल्दी और महंगा वकील करने पर कंगना ने उठाए रिया चक्रवर्ती पर सवाल, कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed