'ससुराल सिमर का' सीरियल के मशहूर एक्टर मनीष रायसिंघन ने नागिन 3 की अभिनेत्री संगीता चौहान से शादी कर ली है। दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की है। शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
शादी के बंधन में बंधे 'ससुराल सिमर' का फेम एक्टर मनीष रायसिंघन, मास्क लगाए गुलाबी जोड़े में दिखीं संगीता चौहान
दूल्हा-दुल्हन बने मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान काफी खूबसूरत लग रहे थे। संगीता ने ब्राइट पिंक कलर का पटियाला सूट पहना था, जबकि मनीष रायसिंघन ने पिंक और वाइट कलर के कुर्ता पजामा के साथ पर्पल कलर की जैकेट पहनी।
फोटो में दोनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से शादी में मात्र 10 लोग ही शामिल हुए हैं। मीडिया को पोज देने के लिए भी दोनों ने मास्क नहीं उतारा।
इससे पहले मनीष ने सोशल मीडिया पर संगीता के साथ फोटो साझा करके शादी की खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था- कभी सपने में भी नहीं सोचा था ये दिन देखना पड़ेगा शादी? मैं? हाहाहा पर क्या कर सकते हैं। जब कोई आपको उसकी सादगी से आकर्षित करता है, तो आप बस आत्मसमर्पण कर देते हैं। जो संगीता चौहान ने किया। अब इसकी सजा में उसे मेरे साथ पूरी जिंदगी बितानी पड़ेगी। भगवान उसे बचाए।
View this post on Instagram
A post shared by Manish Raisinghan (@manishmischief) on