फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी ने बिग बॉस से की शिकायत, कहा- हिना खान को दरवाजा खोलकर बाहर फेंक दो

Wed, 15 Nov 2017 03:40 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 15 Nov 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
sapna complained to bigg boss about hina khan and tell to throw her out

बिग बॉस के घर में एक तरफ जहां सब एक दूसरे के दोस्त बनने की कोशिश करते हैं वहीं एक दूसरे की आदतों से भी परेशान रहते हैं। ऐसी ही एक परेशानी सपना चौधरी को हिना खान से हो रही है। सपना ने इस परेशानी के चलते बिग बॉस से हिना खान की शिकायत की है और उसे सजा देने की मांग भी की है।



पढ़ेंः Bigg Boss 11: रात डेढ़ बजे पुनीश और बंदगी एकसाथ गए वॉशरूम, बेशर्मी की हुईं हदें पार

sapna complained to bigg boss about hina khan and tell to throw her out

दरअसल बिग बॉस के घर में हर सदस्य के लिए कुछ नियम बने होते हैं और घरवालों को उनका पालन करना होता है। घर का एक नियम ये है कि कोई भी सदस्य घर के अंदर अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा। जो बिग बॉस के इस आदेश का पालन नहीं करता वो सजा का पात्र बन जाता है। ऐसा ही इस बार के सीजन 11 में हो रहा है। 

sapna complained to bigg boss about hina khan and tell to throw her out

घर में सभी सदस्य हिंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन हिना खान इन सब में से एक हैं जो लगातार इस नियम को तोड़ रही हैं। वो इसके लिए कई बार माफी भी मांग चुकी हैं। हिना कहती हैं कि ये उनकी आदत में शुमार है। इसके लिए कई बार उन्हें बिग बॉस से डांट भी पड़ी है लेकिन फिर भी हिना की अंग्रेजी बोलने की आदत छूटने का नाम नहीं ले रही है। 

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: शिल्पा के लिए पिघला विकास का दिल, टास्क में दे डाली इतनी बड़ी कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna complained to bigg boss about hina khan and tell to throw her out

ऐसे में सपना चौधरी हिना के अंग्रेजी बोलने से काफी गुस्सा हो जाती हैं। इस दौरान वो हिना को काफी कुछ बोल जाती हैं। सपना इसकी शिकायत बिग बॉस से करती हैं। सपना बिग बॉस को बताती हैं कि हिना अंग्रेजी बोल रही हैं। सपना के टोकने पर भी हिना अंग्रेजी का इस्तेमाल करने से नहीं रुकतीं। इसके बाद सपना बिग बॉस से कहती हैं कि हिना अंग्रेजी बोल रही हैं, इसे स्टोर रूम में ले जाओ और वहां से दरवाजा खोल कर बाहर फेंको।

सपना की इस बात का समर्थन करते हुए हिना भी कहती हैं, प्लीज प्लीज ऐसा कर दो। आपको बता दें हिना अंग्रेजी बोलने के चक्कर में सलमान खान से भी डांट खा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed