फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP में सपना चौधरी के डांस में उमड़े लाखों लोग, हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने बरसाए डंडे

Mon, 19 Feb 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary perform in madhya pradesh fight between teenagers

पहले बिग बॉस फिर भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर करने के बाद अब सपना चौधरी अपने फैंस के लिए कई राज्यों में डांस परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब सपना चौधरी मध्य प्रदेश भी पहुंच चुकी हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल में उनका स्टेज शो था। इस कॉन्सर्ट में युवाओं का जुनून सातवें आसमान पर था। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहा था। 

sapna choudhary perform in madhya pradesh fight between teenagers
Sapna Choudhary

सपना चौधरी जब स्टेज पर आईं तो ऑडियंस ने सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही सपना ने मशहूर हरियाणवी गाने 'तेरी आंख्यां का ये काजल' पर पहली परफॉर्मेंस दी तो तो सबके सब हिल गए। शहरवासियों में सपना की दीवानगी इस कदर थी कि शो के सारे टिकट्स बिक चुके थे। पुलिस ग्राउंड में होने वाले इस शो में 300, 500 और वीआईपी टिकट की कीमत 1000 रुपए रखी गई थी।

sapna choudhary perform in madhya pradesh fight between teenagers

सपना ने कुछ ऐसा डांस किया कि सब उनके साथ झूमने पर नजर आए। सपना का डांस देखने आए लोगों से वैन्यू पूरी तरह भरा हुआ था। हालांकि कार्यक्रम के बीच में ही कुछ लोगों के बीच झड़प होने लगी। ऐसे में खुद सपना ने मोर्चा संभाला और आगे रह कर लोगों को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary perform in madhya pradesh fight between teenagers
Sapna Choudhary

आपको बता दें कि जब सपना स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तो उस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। बाद में उन्हें रोकने आए पुलिस कर्मियों से उन लोगों का विवाद हो गया। ऐसे में सपना ने हालात को समझते हुए परफॉर्मेंस को जारी रखा लेकिन बाद में विवाद कर रहे युवकों को खरी खोटी सुनाते हुए नसीहत भी दे डाली।

विज्ञापन
sapna choudhary perform in madhya pradesh fight between teenagers

सपना चौधरी 'घूंघट की ओट में, सॉलिड बॉडी, लत लग जाएगी' जैसे कई हाई बीट हरियाणवी गानों पर थिरकती नजर आईं। वहीं सपना के साथ आए उनके भाई करण चौधरी ने भी हाल ही में लॉन्च होने वाला एक गाना पेश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed