{"_id":"5a8a738b4f1c1b4d588b94a3","slug":"sapna-choudhary-perform-in-madhya-pradesh-fight-between-teenagers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP में सपना चौधरी के डांस में उमड़े लाखों लोग, हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने बरसाए डंडे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
MP में सपना चौधरी के डांस में उमड़े लाखों लोग, हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने बरसाए डंडे
Mon, 19 Feb 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पहले बिग बॉस फिर भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर करने के बाद अब सपना चौधरी अपने फैंस के लिए कई राज्यों में डांस परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब सपना चौधरी मध्य प्रदेश भी पहुंच चुकी हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल में उनका स्टेज शो था। इस कॉन्सर्ट में युवाओं का जुनून सातवें आसमान पर था। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहा था।
2 of 5
Sapna Choudhary
सपना चौधरी जब स्टेज पर आईं तो ऑडियंस ने सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही सपना ने मशहूर हरियाणवी गाने 'तेरी आंख्यां का ये काजल' पर पहली परफॉर्मेंस दी तो तो सबके सब हिल गए। शहरवासियों में सपना की दीवानगी इस कदर थी कि शो के सारे टिकट्स बिक चुके थे। पुलिस ग्राउंड में होने वाले इस शो में 300, 500 और वीआईपी टिकट की कीमत 1000 रुपए रखी गई थी।
3 of 5
सपना ने कुछ ऐसा डांस किया कि सब उनके साथ झूमने पर नजर आए। सपना का डांस देखने आए लोगों से वैन्यू पूरी तरह भरा हुआ था। हालांकि कार्यक्रम के बीच में ही कुछ लोगों के बीच झड़प होने लगी। ऐसे में खुद सपना ने मोर्चा संभाला और आगे रह कर लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sapna Choudhary
आपको बता दें कि जब सपना स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तो उस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। बाद में उन्हें रोकने आए पुलिस कर्मियों से उन लोगों का विवाद हो गया। ऐसे में सपना ने हालात को समझते हुए परफॉर्मेंस को जारी रखा लेकिन बाद में विवाद कर रहे युवकों को खरी खोटी सुनाते हुए नसीहत भी दे डाली।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी 'घूंघट की ओट में, सॉलिड बॉडी, लत लग जाएगी' जैसे कई हाई बीट हरियाणवी गानों पर थिरकती नजर आईं। वहीं सपना के साथ आए उनके भाई करण चौधरी ने भी हाल ही में लॉन्च होने वाला एक गाना पेश किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।