{"_id":"5a1bb7d64f1c1ba7668b6962","slug":"sapna-chaudhary-revealed-bigg-boss-11-winner-after-evicted-for-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना के बाद अब सपना चौधरी के बयान से इशारा, फिक्स है Bigg Boss 11 की स्क्रिप्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हिना के बाद अब सपना चौधरी के बयान से इशारा, फिक्स है Bigg Boss 11 की स्क्रिप्ट
amarujala.com- Presented by :आनंद
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
बिग बॉस के सीजन 11 में सबकुछ सही नहीं है। पूर्व कंटेस्टेंट सब्यसाची, घर में मौजूद हिना के बाद अब बेघर हुईं सपना चौधरी का बयान भी यही इशारा करता है कि Bigg Boss 11 की स्क्रिप्ट पहले से फिक्स है। कारण, तीनों ने एक ही तरह का बयान दिया, जिससे ये शक गहरा गया है।
दरअसल, डेढ़ महीने बाद इस बात का खुलासा हो चुका है कि शो के तीन फाइनलिस्ट कौन होंगे। स्क्रिप्ट के हिसाब से तीन फाइनलिस्ट तय हैं। हाल ही में घर से बाहर हुए सब्यासाची ने भी इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। सब्यासाची ने अपने अनुमान से बताया था कि हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता शो के फाइनलिस्ट हो सकते हैं। इस बारे में हिना खुद भी बोल चुकी हैं, 'तुम सब चलो जाओगे तो मैं यहां अकेली क्या करूंगी।' इससे साफ है कि उन्हें फाइनल तक पहुंचने की पूरी जानकारी है।
इसके अलावा ये भी खबर आ रही थी कि पहले हिना खान बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। इसके बाद हिना इस शर्त पर घर में आने को तैयार हुईं कि उन्हें फाइनल राउंड तक ले जाया जाएगा। इससे ये साफ है कि फाइनलिस्ट की लिस्ट पहले से तैयार है। बेघर होने के बाद सपना चौधरी ने भी टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि कर दी कि वे भी हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को ही शो के top 3 फाइनलिस्ट मानती हैं। top 5 में अर्शी और हितेन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन 11 की स्क्रिप्ट लीक होने की खबरों पर सलमान खान के तेवर काफी तीखे नजर आए थे। साफ तौर पर उन्होंने सबको स्पष्ट कर दिया कि घर में कोई भी कंटेस्टेंट सेफ नहीं है, कोई भी कंटेस्टेंट किसी भी सप्ताह घर से बाहर हो सकता है। लव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां मुझे अलाउड नहीं है कि बताया जाए कि किसको कितने वोट्स मिले हैं, इसलिए टास्क में एक दूसरे के लिए नहीं अपने लिए खेलो। सलमान के निशाने पर लव और हिना होते हैं।
विज्ञापन
सपना चौधरी के बेघर होने से पहले भी सलमान ने घरवालों के सामने ये स्पष्ट किया था कि आज एक फेवरेट कंटेस्टेंट आपकी वजह से बेघर होगा। कंटेस्टेंट को बेघर करने के लिए अनोखा तरीका प्रयोग किया गया। शिल्पा बीते दिन ही सेफ हो चुकी थीं, इसलिए बाकी बचे तीनों कंटेस्टेट को घूमने वाली कुर्सी पर बिठाया और कहा कि रिंग बजने पर कुर्सियां घूमेंगी और जो बेघर होगा, वो उस कुर्सी पर नजर नहीं आएगा। ठीक ऐसा ही हुआ, सपना चौधरी बेघर हो गईं और सभी घरवाले दंग रह गए।