Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के भाई की शादी में अर्शी खान ने ऐसे गिराई बिजली, बारात को लगे 'झटके'

Mon, 16 Apr 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary and arshi khan dance in brother marriage video goes viral
sapna chaudhary - फोटो : twitter

सपना चौधरी ने एक बार फिर लोगों को अपने ठुमकों से हिला कर रख दिया है। हालांकि इस बार कोई स्टेज परफॉर्मेंस नहीं बल्कि उनके भाई की शादी थी। हैरानी की बात तो ये है कि सपना से भी ज्यादा अगर शादी में आए मेहमानों पर किसी ने अपना जादू चलाया तो वह है सपना चौधरी की दोस्त और बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने। 

Trending Videos
sapna chaudhary and arshi khan dance in brother marriage video goes viral
sapna chaudhary - फोटो : twitter

दरअसल बीते शनिवार को मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी के भाई करन चौधरी की शादी हुई। शादी में सपना ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं अर्शी खान भी पीछे नहीं रहीं। अर्शी का हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही थीं। दोनों ने बारात के समय अपने डांस ने कहर ढहा दिया।

sapna chaudhary and arshi khan dance in brother marriage video goes viral
sapna chaudhary - फोटो : twitter

सपना चौधरी ने डार्क पिंक कलर का लहंगा और लाइट ब्लू कलर की ओढ़नी पहन रखी थी। वहीं उनकी दोस्त अर्शी ने नीले रंग का लहंगा और पिंक कलर का दुपट्टा ले रखा था। बारात में जब सपना और अर्शी डांस करने लगीं तो तालियां गूंज उठी। भाई करन भी बहुत खुश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary - फोटो : twitter

शादी में अर्शी खान के अलावा महजबीं और आकाश ददलानी भी पहुंचे थे। वहीं सपना के भाई की शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। प्रदेश भर से भी कई जानी मानी हस्तियां नजर आईं। आपको बता दें कि आजकल सपना चौधरी कामयाबी के शिखर पर हैं। बिग बॉस 11 से बाहर होने के बाद सपना चौधरी को बॉलीवुड से कई ऑफर मिले हैं। इसके अलावा देश भर में उनके शो भी आयोजित किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed