फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले ही दिन सुपरहिट रही 'खिचड़ी', यूजर्स बोले - 'कपिल शर्मा के शो से हर मामले में है बेहतर'

Sun, 15 Apr 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Khichdi serial review ‪‪Users says It is better than Kapil Sharma show
Khichdi
13 साल बाद 'खिचड़ी' सीरियल से धमाकेदार कमबैक किया है। नए पंच और पुराने किरदारों की 'खिचड़ी' पहले ही दिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रही। कुछ लोगों ने इस परिवार को पागलों की फौज कहा तो किसी ने मेंटल लेकिन फिर भी यह नई खिचड़ी लोगों को हंसी के ठहाके लगवाने में कामयाब रही।

 
Khichdi serial review ‪‪Users says It is better than Kapil Sharma show
Khichdi
'खिचड़ी' सीरियल की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। इस सीरियल के एक-एक किरदार मानो लोगों के घरों का हिस्सा बन गए थे। फिर चाहे हंसा के मासूम सवाल हो या फिर प्रफुल्ल के बेवकूफी भरे जवाब सभी ने दर्शकों का दिल आसानी से जीत लिया था। इसका दूसरा सीजन 2005 में 'इंस्टेंट खिचड़ी' के नाम से आया और अब इसका तीसरा सीजन 'खिचड़ी' नाम से शुरू हो गया है। 
Khichdi serial review ‪‪Users says It is better than Kapil Sharma show
Khichdi
इस शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसका पहला एपिसोड  14 अप्रैल को प्रसारित हुआ। इस शो के टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया भी आने लगी हैं। सभी ने इस सीरियल को बेहद पसंद किया। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना कपिल शर्मा के शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' से भी कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khichdi serial review ‪‪Users says It is better than Kapil Sharma show
Khichdi
एक यूजर ने लिखा - 'मैं आपको बता नहीं सकती कि कितनी बेसब्री से खिचड़ी का इंतजार कर रही थी। बेहतरीन शो है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा 'खिचड़ी कपिल शर्मा के शो से काफी अच्छा है। भगवान का शुक्र है कि खिचड़ी वापस आ गया।' इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा - 'फाइनली कुछ अच्छा देखने को मिला। शनिवार और रविवार दो दिन बुक हो चुके हैं।'
 


 

 

 
विज्ञापन
Khichdi serial review ‪‪Users says It is better than Kapil Sharma show
Khichdi
इसके साथ ही यूजर ने लिखा- 'हंसा के गायब होते ही पुरुषों के बाथरूम में हंसा को ढूढना क्योंकि वह महिलाओं के बाथरूम में ढूढ नहीं सकते। इसे कहते हैं खिचड़ी।' वहीं एक और यूजर ने लिखा पहला एपिसोड जबरदस्त रहा। आपको बता दें, इस सीरियल के डायरेक्टर जेडी मजीठिया हैं। 'खिचड़ी' सीरियल से रेणुका सहाणे लंबे वक्त बाद वापसी कर रही हैं। आखिरी बार रेणुका साल 2015 में 'कभी ऐसे गीत गाया करो' सीरियल में नजर आई थीं।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed