टीवी के मशहूर कलाकार संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) और आमिर अली (Aamir Ali) से जुड़ी खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन खबरों के मुताबिक दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है और रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। अब इन खबरों के बीच संजीदा शेख ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जिससे काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।
2 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali
- फोटो : Instagram
संजीदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखा है, जिससे माना जा रहा है कि उनके रिश्ते पर सामने आ रही खबरों में कुछ सच्चाई है। संजीदा ने लिखा है, 'मैं अपनी प्राइवेसी और निजी जिंदगी को तवज्जो देती हूं।' ऐसे में माना जा रहा है कि संजीदा अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कुछ नहीं कहना चाहतीं।

3 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali
- फोटो : Instagram
बता दें इन दोनों ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। इसके साथ ही एक साथ कई सीरियल्स में काम भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं खबरें ये भी थीं कि दोनों की एक चार महीने की बच्ची भी है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। इन दोनों ने एक साथ 'क्या दिल में है' और रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन तीन' में हिस्सा लिया था।
4 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali
- फोटो : Instagram
बता दें कि संजीदा और आमिर के बीच मनमुटाव की खबरें तब आईं जब संजीदा लंदन के अपने शूट से वापस आकर अपनी मां के घर चली गईं। संजीदा आखिरी बार साल 2017 में 'लव का है इंतजार' सीरियल में नजर आई थीं। जबकि आमिर अली 'नवरंगी रे' सीरियल में दिखे। टीवी के अलावा इस मशहूर जोड़ी ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया।
5 of 5
आमिर अली - संजीदा शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर अली ने संजीदा शेख के जन्मदिन पर एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें दोनों ही कलाकार जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे थे। आमिर ने 'ये क्या हो रहा है?', 'राख' और 'आई हेट लव स्टोरी' फिल्म में काम किया। वहीं संजीदा ने 'बागबान', 'पंख' और 'नवाबजादे' फिल्म में नजर आईं। इन दोनों की जोड़ी को टेलीविजन इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है।