फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति से अलग होने की खबरों पर संजीदा ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट में लिखा- 'मैं निजी जिंदगी को तवज्जो...'

Sun, 12 Jan 2020 01:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 12 Jan 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Sanjeeda Shaikh Reaction On Her Marriage With Aamir Ali In Trouble Living Separately
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram

टीवी के मशहूर कलाकार संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) और आमिर अली (Aamir Ali) से जुड़ी खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन खबरों के मुताबिक दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है और रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। अब इन खबरों के बीच संजीदा शेख ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जिससे काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।

Sanjeeda Shaikh Reaction On Her Marriage With Aamir Ali In Trouble Living Separately
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram

संजीदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखा है, जिससे माना जा रहा है कि उनके रिश्ते पर सामने आ रही खबरों में कुछ सच्चाई है। संजीदा ने लिखा है, 'मैं अपनी प्राइवेसी और निजी जिंदगी को तवज्जो देती हूं।' ऐसे में माना जा रहा है कि संजीदा अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कुछ नहीं कहना चाहतीं।

Sanjeeda Shaikh Reaction On Her Marriage With Aamir Ali In Trouble Living Separately
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram

बता दें इन दोनों ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। इसके साथ ही एक साथ कई सीरियल्स में काम भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं खबरें ये भी थीं कि दोनों की एक चार महीने की बच्ची भी है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। इन दोनों ने एक साथ 'क्या दिल में है' और रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन तीन' में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeeda Shaikh Reaction On Her Marriage With Aamir Ali In Trouble Living Separately
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram

बता दें कि संजीदा और आमिर के बीच मनमुटाव की खबरें तब आईं जब संजीदा लंदन के अपने शूट से वापस आकर अपनी मां के घर चली गईं। संजीदा आखिरी बार साल 2017 में 'लव का है इंतजार' सीरियल में नजर आई थीं। जबकि आमिर अली 'नवरंगी रे' सीरियल में दिखे। टीवी के अलावा इस मशहूर जोड़ी ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया।

विज्ञापन
Sanjeeda Shaikh Reaction On Her Marriage With Aamir Ali In Trouble Living Separately
आमिर अली - संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर अली ने संजीदा शेख के जन्मदिन पर एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें दोनों ही कलाकार जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे थे। आमिर ने 'ये क्या हो रहा है?', 'राख' और 'आई हेट लव स्टोरी' फिल्म में काम किया। वहीं संजीदा ने 'बागबान', 'पंख' और 'नवाबजादे' फिल्म में नजर आईं। इन दोनों की जोड़ी को टेलीविजन इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed