टीवी टीआरपी में टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ सलमान खान का शो बिग बॉस 12 को फिर से टीआरपी में आगे लाने के लिए शो के मेकर्स और सलमान पूरी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में सलमान रविवार (7 अक्टूबर) वीकेंड का वार शो में गाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस दौरान वह अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' का फेमस गाना 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई; गाते दिखेंगे।..तो आइए जानते हैं क्या-क्या होगा आज शो में..
आज रात शनिवार (6 अक्टूबर) के शो में घरवाले घर की नई कैप्टन जोड़ी सुरभि और रोमिल पर कीचड़ उछालते हैं। इसमें करणवीर बोहरा, सृष्टि और दीपिका कैप्टन जोड़ी को गलत मानते हुए उनकी कमियां गिनाते हैं तो वहीं दीपक और उर्वशी इस नई कैप्टन जोड़ी को अच्छा बताती है।
इसके बाद शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आएंगे। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखेंगे। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात गुजारेंगे और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करेंगे। इसके बाद गोविंदा शो में शाहरुख का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शाहरुख खान को नॉमिनेट करो। इसके बाद गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं।
सलमान और गोविंदा घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और अनूप-जसलीन को जोड़ी नॉमिनेट हुई है। लेकिन द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते घर से कोई भी बेघर नहीं होगा। लेकिन अनूप के बेघर होने की सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है।