बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' की जबरदस्त सफलता के साथ सलमान खान ने साबित कर दिया है कि इमोशन के ओशन में डूबना और दर्शकों को डुबाना उन्हें खूब आता है। द कपिल शर्मा शो से टीवी दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद सलमान अब डांस रियलिटी शो नच बलिए के निर्माता बन गए हैं। इसके लिए मोहब्बत में गिरफ्तार रहे औऱ फिर एक दूसरे से आजाद हो गए लव कपल्स भी वह खुद ही ढूंढ रहे हैं।
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस बार नच बलिए को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके साथ ही इस बार जोड़ियों में भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा चूंकि इस बार शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। ऐसे में सलमान खान ने रिवील किया है कि आखिर क्यों इस ट्विस्ट के साथ ये शो आ रहा है।
3 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
नच बलिए के जिक्र पर सलमान खान कहते हैं, 'ब्रेकअप के बाद भी आप एक दूसरे की ज़िंदगी में वापस आ सकते हैं। आप एक साथ काम कर सकते हैं और एक दूसरे के अतीत को माफ भी कर सकते हैं। गलतियां भुलाई जा सकती हैं। एक साथ काम करके ही जिंदगी को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।' नच बलिए के नौवें सीज़न में एक अनोखा कांसेप्ट देखने मिलेगा, जहां एक्स कपल्स एक साथ नाच का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे।
4 of 6
salman khan
- फोटो : social media
सुपरस्टार निर्माता सलमान खान के अनुसार एक्स कपल्स को एक साथ लाने के लिए यह यूनीक कांसेप्ट है। सलमान खान कहते हैं, 'नच बलिए को मैं सिर्फ इसीलिए प्रोड्यूस कर रहा हूं क्योंकि इसका कांसेप्ट बेहद अनोखा है। इस शो की पॉजिटिव बात यह है कि यहाँ कोई नकारात्मक टकराव नहीं है।'
5 of 6
नच बलिए
- फोटो : social media
नच बलिए के इस सीज़न में जज़ की कुर्सी कौन विराजमान होगा, इस पर अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं। शो के नौवें सीज़न को जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्ट करने जा रहे हैं।