टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस का 13वां सीजन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। कभी घर के कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस के हो जाती है, तो कभी घरवालों के बीच अचानक रोमांस जाग जाता है। लेकिन दर्शकों को वीकेंड का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन सलमान खान बिग बॉस में नजर आते हैं और हफ्ते भर कंटेस्टेंट द्वारा की गई हरकतों पर उनकी क्लास लगाते हैं। खबर है कि सलमान बीच में ही शो छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बिग बॉस 13 को उनकी दोस्त होस्ट करती दिख सकती हैं।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors TV
बिग बॉस का 13वां सीजन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है जिसके चलते शो की अवधि भी बढ़ा दी गई है। इस बीच शो के फिनाले की तारीख भी सामने आ गई है। आमतौर पर ये शो तीन महीने के लिए होता है लेकिन खबरों के मुताबिक शो को पांच हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस का फिनाले 16 फरवरी 2020 को शूट किया जाएगा।
3 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
एक तरफ जहां बिग बॉस 13 को पांच हफ्ते आगे बढ़ाने की बात सामने आ रही है तो वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि सलमान खान शो को अलविदा कह सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान की आगामी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' का शेड्यूल पहले से ही तय है, साथ ही फिल्म से जुड़े दूसरे स्टार्स की डेट भी फिक्स हो चुकी है। ऐसे में बिग बॉस के लिए शूट कर पाना सलमान के लिए मुश्किल हो सकता है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 'शो के मेकर्स लगातार सलमान खान के साथ बात कर रहे हैं कि वो बिग बॉस 13 के लिए कुछ और दिन दे दें। सलमान पहले से ही अपनी अपकमिंग फिल्म राधे के लिए डेट्स बुक करा चुके हैं और ऐसे में उन्हें शो छोड़ना ज्यादा आसान ऑप्शन लग रहा है। अगर ऐसा होता है तो फराह खान उनकी जगह लेंगी।'
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा पहली बार नहीं होगा बिग बॉस को एक्सटेंशन मिल रहा है। इससे पहले बिग बॉस का 8वां सीजन भी आगे बढ़ाया गया था। उस वक्त सलमान की जगह फराह खान ने शो होस्ट किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।
उर्वशी रौतेला ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, हार्दिक पांड्या को दी ये हिदायत