बिग बॉस 12 में पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंथ शुरुआत से ही शो में सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो को अब दो महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है और वह अभी तक घर में जगह बनाए हुए हैं। श्रीसंथ ने इन दो महीने में हुए हर टास्क में बखेड़ा खड़ा किया है और अभी भी वह कोई कम कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि श्रीसंथ ने कभी रोकर और तो गाली देकर दर्शकों की नजरों में जगह बनाई रखी लेकिन इस बीच श्रीसंथ ने घर में जो खुलासे किए वो तो वाकई में देश और दुनिया को चौंकाने वाले हैं..तो आइए जानते हैं उन 5 बड़े खुलासों के बारे में...
2 of 6
sreesanth and romil
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बिग बॉस 12 के घर में श्रीसंथ ने क्रिकेट को लेकर बहुत ही चौंका देने वाला खुलासा किया था। उन्होंने उस वाकया को बिग बॉस के घर में छेड़ा जिसे लेकर दुनियाभर में श्रीसंथ सुर्खियों में आ गए थे। बात कर रहें आईपीएल में क्रिकेटर हरभजन के सरेआम श्रीसंथ को चांटा मारने की सच्चाई की जिसे श्रीसंथ ने खुद घर में बताई। श्रीसंथ ने बताया कि भज्जी ने चांटा नहीं ब्लकि उन्हें मुक्का मारा था। इस खुलासे के बाद दुनिया और क्रिकेट जगत में श्रीसंथ की ही चर्चा चलती रही।
इसके बाद श्रीसंथ ने घर में एक और बड़ा बम तब फोड़ा जब उन्होंने मैच फिक्सिंग को लेकर खुलासा किया। इस खुलासे के बाद तो श्रीसंथ ने उनके आलोचकों के मुंह पर ताला ही लगा दिया। श्रीसंथ बिग बॉस में यह कहते सुनाई दिए, 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर हूं, जब मैं जेल में था तो मां तनावग्रस्त हो गईं थी।' उन्होंने कहा, 'मुझे बाहर फेंकने जैसा महसूस हुआ, जब मुझे आकर कहा गया कि मुझे मैदान से बाहर निकलना होगा। मैं अपने बच्चे को उसके एनुअल स्पोर्ट्स डे पर भी दौड़ते हुए देखने नहीं जा सका।'
वहीं, श्रीसंथ की तरफ से तीसरा सरप्राइज यह रहा है कि काफी लंबे समय बाद वह एक बार फिर अपने डांसिंग रंग में रंगते दिखे। शो में उन्होंने फिल्म हम से है मुकाबला के सुपरहिट गाने मुंह काला मुकाबला पर जबरदस्त डांस कर सबको चौंका दिया। बता दें कि श्रीसंथ को डांस करने का भी बहुत शौक है। इससे पहले वह एक स्टेज शो में भी अपनी बेहतरीन परफोर्मेंस दे चुके हैं।
5 of 6
salman and Sreesanth
- फोटो : twitter
श्रीसंथ ने बिग बॉस 12 में कदम रखते ही तहलका मचा दिया था। उनका एक हफ्ते में ही बिग बॉस के घर से दिल भर गया था। ऐसे में उन्होंने बार-बार घर जाने की रट लगाए रखी और आज भी श्रीसंथ बात-बात पर रोते हुए नजर आते हैं और घर जाने की जिद कर बैठते हैं। बता दें कि श्रीसंथ ने एक नहीं कई बार बिग बॉस के घर की दीवार फांदने की कोशिश की है लेकिन घरवालों के कहने पर वह खुद को हर बार रोक लेते हैं।