फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के फैंस को मिल सकती है एक और गुड न्यूज, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान?

Tue, 21 May 2019 05:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Kapil Sharma wife Ginni Chatrath is pregnant
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को लगातार एक के बाद एक खुशखबरी मिल रही है। कुछ दिन पहले ही कपिल को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन से सम्मान मिला तो वहीं टीआरपी भी राहत भरी खबर लेकर आई। ऐसे में कपिल से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कपिल की खुशी अब तीन गुनी होने वाली है। 

Rumours says Kapil Sharma wife Ginni Chatrath is pregnant
Kapil Sharma Ginni - फोटो : twitter

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से जुड़े सूत्रों की मानें तो कपिल की जल्द ही पिता बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा की मां भी इन दिनों मुंबई में हैं और नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इस बारे में कपिल या फिर गिन्नी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Rumours says Kapil Sharma wife Ginni Chatrath is pregnant
kapil sharma - फोटो : file photo

बीते दिनों कई एपिसोड में कपिल के साथ उनकी पत्नी गिन्नी 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के दौरान बतौर ऑडियंस जरूर नजर आई थीं। कपिल शर्मा ने गिन्नी से दो रिवाजों से शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ 12 और 13 दिसंबर, 2018 को शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Kapil Sharma wife Ginni Chatrath is pregnant
kapil sharma - फोटो : file photo

हाल ही में कपिल ने शादी में मेहमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कही। कपिल ने अपने शो में मेहमानों को लेकर बताया था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी में इतने सारे मेहमान इकट्ठे हो जाएंगे। आपको बता दें, कपिल की शादी में तकरीबन 5 हजार लोग आए थे। इस पर कपिल ने बताया कि इतने मेहमानों से शादी का माहौल काफी भीड़ वाला हो गया था। इतने मेहमानों को देखने के बाद कपिल ने कहा था कि इनमें से वह सिर्फ चालीस या पचास लोगों की ही जानते थे। 

विज्ञापन
Rumours says Kapil Sharma wife Ginni Chatrath is pregnant
the kapil sharma show - फोटो : social media

कपिल ने एक साल बाद टीवी पर दोबारा वापसी की है। 'द कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीजन है। इस शो से वापसी करते ही कपिल का शो टीआरपी में नंबर एक के पायदान पर पहुंच गया था। वहीं अब टीआरपी में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले हफ्ते 'द कपिल शर्मा' शो 8वें नंबर पर था। हालांकि इस हफ्ते कपिल के शो की टीआरपी राहत वाली जरूर है। इस बार यह शो छठे नंबर पर रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed