फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ruhaanika Dhawan: करोड़ों का घर खरीदने पर ट्रोल हुईं 'ये है मोहब्बतें' की रूही, मां पर लगा बाल मजदूरी का आरोप

Tue, 10 Jan 2023 11:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 10 Jan 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Ruhaanika Dhawan yeh hai mohabbatein fame trolled for buying house allegations of child labour on her parents
रुहानिका - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी 'रूही' का किरदार निभाने वाली रुहानिका धवन ने हाल ही में एक आलीशान घर खरीदा है। 15 साल की कम उम्र में ही रुहानिका ने करोड़ों का घर खरीदा और उसे अपने माता-पिता को तोहफे में दिया। बेहद ही कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए रुहानिका को कई लोग बधाइयां दे रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें और उनकी मां को ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर्स रुहानिका की मां को ताने मार रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने रुहानिका की मां पर बेटी से बाल मजदूरी कराने का आरोप भी लगा दिया है।

Ruhaanika Dhawan yeh hai mohabbatein fame trolled for buying house allegations of child labour on her parents
रुहानिका - फोटो : इंस्टाग्राम

रुहानिका ने आरोप को बताया गलत
दरअसल, इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री रुहानिका ने इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता पर बाल मजदूरी कराने का आरोप लग रहा है। रुहानिका ने बताया, 'मैं कमेंट्स नहीं पढ़ती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैं ऐसा करती हूं तो मैं परेशान हो सकती हूं। मैं इसे बाल मजदूरी नहीं कहूंगी, क्योंकि मैंने पिछले चार से पांच साल में कोई प्रोजेक्ट नहीं लिया है। अगर, आप मेरा इंस्टाग्राम और यूट्यूब देखते हैं तो आपको पता चलेगा कि वीडियो रिकॉर्ड करना मेरा शौक है। मैं ये सब अपनी इच्छा के अनुसार करती हूं। मुझ पर कोई प्रेशर नहीं है।'

Urfi Javed: कपड़े नहीं इस बार अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाईं उर्फी, भाजपा नेता को बताया अपनी ‘सासू’!

Ruhaanika Dhawan yeh hai mohabbatein fame trolled for buying house allegations of child labour on her parents
माता-पिता के साथ रुहानिका धवन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोलीं रुहानिका की मां
वहीं, इस बारे में रुहानिका की मां ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रुहानिका की उपलब्धि से किसी को कोई दबाव लेना चाहिए। वैसे, हमारे लिए भी यह चीज कोई रातों-रात नहीं हुई है। इसमें बहुत समय लगा है। घर में उसकी मां और बड़ी होने के नाते मैंने रुहानिका के लिए सही फाइनेंशियल प्लान बनाया। मैंने पैसों को निवेश किया और उसका हमें रिटर्न भी मिला है। इसके कारण ही यह सब संभव हुआ है।'

Bigg Boss 16: बिग बॉस में अपने घरवालों को देख भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये चार सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Ruhaanika Dhawan yeh hai mohabbatein fame trolled for buying house allegations of child labour on her parents
रुहानिका - फोटो : इंस्टाग्राम

घर खरीदने में लगे आठ साल
रुहानिका ने बताया कि उन्हें घर खरीदने के लिए पैसे जमा करने में आठ साल का समय लगा है। वहीं, उनकी मां ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मेरी बेटी ने अचानक कोई टीवी शो कर लिया और उसके बदले उसे इतनी बड़ी रकम मिली और हमने घर खरीद लिया। ये चीजे धीरे-धीरे होती रहीं और अब जाकर हम ऐसा कर पाने में कामयाब हुए।' बाल मजदूरी वाले आरोप को लेकर रुहानिका की मां ने कहा, 'मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं, क्योंकि बेवजह की बातों पर परेशान नहीं होना चाहिए।

Tunisha Sharma: तुनिशा केस में आया नया मोड़, मौत से 15 मिनट पहले एक्ट्रेस ने इस शख्स को किया था वीडियो कॉल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed