फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Urfi javed tweet got viral in which she called bjp leader chitra wagh mother in law

Urfi Javed: कपड़े नहीं इस बार अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाईं उर्फी, भाजपा नेता को बताया अपनी ‘सासू’!

Tue, 10 Jan 2023 08:46 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 10 Jan 2023 08:46 AM IST
सार

उर्फी जावेद अक्सर ही अपने कपड़ों को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी ने भाजपा नेता को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई हैं।

विज्ञापन
Urfi javed tweet got viral in which she called bjp leader chitra wagh mother in law
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उर्फी के फैशन सेंस को सराहा जाता है, कभी वह जमकर ट्रोल होती हैं। कई बार तो बात पुलिस तक भी पहुंच जाती है। ऐसे में उर्फी सबको मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं। वहीं, बीते दिनों भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। ऐसे में अब उर्फी ने उन्हें अपनी ‘सासू’ बता दिया है।

विज्ञापन

Urfi javed tweet got viral in which she called bjp leader chitra wagh mother in law
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई हैं। ट्विटर पर कम ही सक्रिय रहने वालीं उर्फी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी ने लिखा, 'मेरी डीपी इतनी धांसू, चित्रा मेरी सासू।' उर्फी के इस ट्वीट पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Box Office Report: अवतार 2 की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, मंडे टेस्ट में ऐसा रहा दृश्यम 2 और वेड हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi javed tweet got viral in which she called bjp leader chitra wagh mother in law
उर्फी जावेद, चेत्रा वाघ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नए साल के मौके पर भाजपा नेता चित्रा वाघ मुंबई पुलिस के पास पहुंची थीं और उन्होंने उर्फी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। चित्रा वाघ का कहना था कि उर्फी मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था कि वह उर्फी को सबक सिखाना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर को उर्फी के खिलाफ शिकायत भी दी थी। इस पर उर्फी ने बिना नाम लिए ही कहा था कि नंगा नाच जारी रहेगा।

Imran-Avantika: इमरान के दिल को पहली ही नजर में भा गई थीं अवंतिका, गुपचुप रचाई थी शादी, फिर ऐसे टूटा रिश्ता

विज्ञापन

Urfi javed tweet got viral in which she called bjp leader chitra wagh mother in law
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक ओर जहां उर्फी को लोग काफी भला-बुरा कहते हैं और उनका विरोध करते हैं, तो मशहूर रैपर-सिंगर हनी सिंह ने उनका सपोर्ट किया था। हनी सिंह का कहना था कि उर्फी से देश की लड़कियों को सीखना चाहिए। वह अपनी मर्जी के मुताबिक जीती हैं और बहुत बहादुर हैं। देश की लड़कियों को भी वही करना चाहिए जो उनका दिल कहता है। जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वह उर्फी के साथ काम करेंगे, तो उन्होंने इसके लिए हां कहा था। 

Hrithik Roshan: जब 30 हजार लड़कियों का दिल तोड़ सुजैन पर लट्टू हुए थे ऋतिक, जानिए 23 साल पुरानी दिलचस्प कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed