फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: स्क्रीन पर एक दूसरे के खून के प्यासे, असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त हैं ये सितारे

Fri, 04 Jun 2021 10:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 04 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Roshtash Asif to Anita Divyanka tv stars play enemy in tv show but are good friends in real life
टीवी के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर कलाकारों के अभिनय को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। ये सितारे हर रोज कुछ वक्त के लिए ही फैंस के सामने आते हैं, लेकिन दर्शकों के साथ इनका जिंदगी भर का रिश्ता बन जाता है। हालांकि फैंस ये जानने में बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं कि पर्दे पर इन सितारों के आपस में कैसे संबंध हैं। कई बार पर्दे पर साथ साथ काम करने वाले ये सितारे असल जिंदगी में एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं। सेट से अक्सर उनके झगड़ने, लड़ने और विवाद की खबरें सामने आती हैं। हालांकि टीवी पर काम करने वाले बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जो सीरियल में तो एक दूसरे के दुश्मन का किरदार निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में इनकी बॉन्डिंग बहुत जबरदस्त है।



पर्दे के पीछे हैं अच्छे दोस्त

इन सितारों के लिए पर्दे पर एक दूसरे के लिए दुश्मनी वाला भाव लाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैमरा ऑफ होते ही ये मस्ती करते नजर आ जाते हैं। वहीं कई बार ये किसी इवेंट या पार्टी में भी साथ-साथ नजर आते हैं। तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही ऑनस्क्रीन दुश्मनों से जो असल जिंदगी में हैं एक दूसरे के अच्छे दोस्त।

Roshtash Asif to Anita Divyanka tv stars play enemy in tv show but are good friends in real life
श्रृति झा, लीना जुमानी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रृति झा और लीना जुमानी

शो 'कुमकुम भाग्य' में श्रृति और लीना प्रज्ञा और तनु के किरदार में नजर आईं थीं। इस सीरियल मे दिखाया गया था कि प्रज्ञा और तनु दोनो ही अभि से प्यार करती हैं। एक ही लड़के से प्यार करने के चलते दोनो एक दूसरे की दुश्मन बनी रहती हैं। पर्दे पर इनकी लड़ाईयां दर्शकों को खूब पसंद आती थी। हालांकि असल जिंदगी में दोनों ही अभिनेत्रियां एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं।वो सेट पर अक्सर साथ समय बिताया करतीं थीं। इतना ही नहीं कई बार दोनों साथ में छुट्टियां मनाने भी निकल जाती हैं। इस शो को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। साथ ही श्रृति और लीना की अदायगी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Roshtash Asif to Anita Divyanka tv stars play enemy in tv show but are good friends in real life
रोहिताश गौड, आसिफ शेख - फोटो : सोशल मीडिया

रोहिताश गौड़ और आसिफ शेख

सीरीयल 'भाबी जी घर पर हैं' में ये दोनो अभिनेता तिवारी जी और विभूति जी के किरदार में नजर आते हैं। तिवारी जी ने अंगूरी से शादी की है और विभूति ने अनीता से, लेकिन तिवारी जी अनीता भाभी पर लाइन मारते हैं और विभूति को अंगूरी भाभी पसंद हैं। एक दूसरे की पत्नियों को लाइन मारने के चक्कर में ये एक दूसरे का खूब मजाक उड़ाते हैं। पर्दे पर कई बार इन्हें एक दूसरे से दुश्मनी जताते देखा गया है। हालांकि असल जिंदगी में रोहिताश और आसिफ बहुत अच्छे दोस्त हैं और इनकी बॉन्डिंग जबरदस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roshtash Asif to Anita Divyanka tv stars play enemy in tv show but are good friends in real life
जेनिफर, अनेरी - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर विगेंट और अनेरी

सीरियल 'बेहद' में जेनिफर ने माया और अनेरी ने सांझ का किरदार निभाया था। शो में दिखाया गया था कि माया सांझ से नफरत करती है और उसके खिलाफ साजिश रचती है। यहां तक कि वो उसे जान से मारने तक की कोशिश करती है। पर्दे पर दोनों को साथ देखकर हर किसी को यही लगता था कि ये एक दूसरे से नफरत करती होंगी। असल में ये दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। इतना ही नहीं जब अनेरी को उनके पतले शरीर के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब जेनिफर उनके समर्थन में आईं थीं और सच्ची दोस्ती निभाई थी।

विज्ञापन
Roshtash Asif to Anita Divyanka tv stars play enemy in tv show but are good friends in real life
दिव्यांका, अनीता - फोटो : सोशल मीडिया

अनीता हसनंदानी और दिव्यांका त्रिपाठी

शो 'ये हैं मोहब्बतें' में अनीता और दिव्यांका ने सौतन का किरदार निभाया था। अनीता शो में शगुन के किरदार में थीं और दिव्यांका इशिता भल्ला के किरदार में नजर आईं थीं। इस सीरियल में दिखाया गया था कि शगुन अपने पति रमन भल्ला को छोड़कर अशोक के पास चली जाती है। वहीं जब इशिता और रमन की शादी हो जाती है तो कुछ समय बाद शगुन लौट आती है। वो घर पर बहू होने का हक जमाने लगती है। ऐसे में शगुन और इशिता एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। हालांकि असल जिंदगी में अनीता और दिव्यांका एक दूसरे की अच्छी सहेली हैं और साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed