ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी टीवी की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को एक साथ फैंस काफी पसंद करते हैं। ऋत्विक और आशा काफी समय से रिलेशनशिप में थे। इस बीच उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। कहा जा रहा है दोनों ने अपने छह साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं जिसे देखकर लग रहा दोनों अब एक साथ नहीं हैं।
2 of 5
ऋत्विक धनजानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋत्विक धनजानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर कर लिखा- 'प्यार जानने के लिए जरूरी है। बिना किसी शर्त के। यह जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है। प्यार से अलग इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। प्यार एक योग है।'
3 of 5
रित्विक धनजानी- आशा नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दूसरे पोस्ट में ऋत्विक ने लिखा कि 'कुछ भी दोबारा सामान्य नहीं हो सकता है। सामान्य रहकर शायद काम नहीं कर रहा है। अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैं। उम्मीद है हम ऊपर उठेंगे और करियर में अच्छा काम करेंगे।'

4 of 5
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋत्विक और आशा के दोस्तों और करीबियों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इस वजह से उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी। एक महीने से ज्यादा समय हो गया है दोनों अलग हो गए हैं। ये फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। ऋत्विक, आशा नेगी के साथ रहते थे लेकिन अब उन्होंने उनका घर छोड़ दिया है।
5 of 5
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋत्विक और आशा ने टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था। फैंस दोनों को पर्दे पर एक साथ काफी पसंद करते हैं। नवंबर 2013 में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप का एलान किया था। कुछ समय पहले तो उनकी शादी की खबरें भी सामने आई थीं जिसे उन्होंने केवल अफवाह बताया था।
एक महीने तक इस निर्देशक ने किया था भाग्यश्री का पीछा, 31 साल बाद बेटे ने खोला राज