सिंगिंग रियल्टी शो राइजिंग स्टार में सोच की दीवार उठाने आईं आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से श्री प्रसन्ना। दरअसल, प्रसन्ना को हिंदी का एक भी शब्द नहीं आता। लेकिन वे हिंदी गानों को बड़ी ही खूबसूरती से गाती हैं...चलिए जानते हैं आखिर क्या है माजरा
20 जनवरी से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ सिंगिंग रियल्टी शो राइजिंग स्टार एक ऐसा शो है जिसमें ना कोई उम्र की सीमा है और ना ही किसी भी तरह का कोई भेदभाव और ऐसे में शो में पहुंची विशाखापट्टनम से तेलुगू गर्ल श्री प्रसन्ना। बता दें कि प्रसन्ना को हिंदी का एक भी शब्द नहीं आता लेकिन उनकी गायकी से जज हैरान हो गए।
यहां तक कि शो में वे एक ट्रांसलेटर भी लेकर आईं। इतना ही नहीं सुपर सिंगर शंकर महादेवन एक बार को चौंक गए कि जब ये हिंदी नहीं बोल सकती तो गाएंगी कैसे। प्रसन्ना ने तेलुगू में बताया कि वे यू ट्यूब पर गाने सुनकर उन्हें याद करती है और साथ में गाने की फिलिंग्स का भी ध्यान रखती हैं।
प्रसन्ना ने फिल्म 'एबीसीडी -2' का गाना 'सुन साथिया' गाया। हालांकि प्रसन्ना गाने में कई बार ऊपर-नीचे होती दिखाई दी। लेकिन जज इस बात से हैरान थे कि प्रसन्ना के सभी हिंदी शब्द बहुत ही साफ उतर रहे थे।
शो के जज पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजित दोसान्ज, चार बार के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवार्ड जीतने वाले शंकर महादेवन और सिंगर मोनाली ठाकुर है। तीनो ही जज ने गायिकी के क्षेत्र में महारत हासिल की हुई है। वही जनता को एंटरटेन करने के लिए शो के होस्ट रवि दुबे और चाइल्ड आर्टिस्ट पार्थ धमिजा भी आपको अपनी कॉमेडी से हंसाते नजर आएंगे।