फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ridhima Pandit: ऋतिक रोशन के भाई को 10 साल तक डेट कर चुकी हैं रिद्धिमा पंडित, इस एक्टर संग भी जुड़ा था नाम

Sat, 25 Jun 2022 07:13 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 25 Jun 2022 07:13 AM IST
सार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत में एक रोबोर्ट के किरदार में नजर आईं रिद्धिमा को लोगों ने बेहद पसंद किया था।

विज्ञापन
Ridhima Pandit has dated Hrithik Roshan's brother for eshaan roshan for 10 years also have rumors of dating kushal tandon
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Instagram

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत में एक रोबोर्ट के किरदार में नजर आईं रिद्धिमा को लोगों ने बेहद पसंद किया था। शो में अपनी मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी से एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 25 जून 1990 को जन्मी रिद्धिमा पंडित आज अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

Ridhima Pandit has dated Hrithik Roshan's brother for eshaan roshan for 10 years also have rumors of dating kushal tandon
रिद्धिमा पंडित - फोटो : instagram

टेलीविजन के मशहूर सीरियल बहू हमारी रजनीकांत में रजनी के अपने किरदार से रिद्धिमा ने घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। इस शो से कम समय में ही लोगों के बीच मशहूर कर दिया था। शो में वह एक सुपर रोबॉट के किरदार में नजर आई थीं। रिद्धिमा पंडित ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। वह एकता कपूर के शो हैवान, द ड्रामा कंपनी शो में भी नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने खतरों के खिलाड़ी और खतरा-खतरा शो में भी हिस्सा लिया था।

 

Ridhima Pandit has dated Hrithik Roshan's brother for eshaan roshan for 10 years also have rumors of dating kushal tandon
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Social Media

अपने अभिनय करियर के साथ ही रिद्धिमा पंडित अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्धिमा ने ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को डेट किया है। अभिनेत्री उनके साथ 10 साल तक रिश्ते में थीं। हालांकि रिद्धिमा ने कभी भी अपने इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। बता दें कि एहसान रोशन राजेश रोशन के बेटे हैं। खबरों की मानें तो जब दोनों सिर्फ 14 साल से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि, 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद उन्होंने एहसान को अपना दोस्त बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ridhima Pandit has dated Hrithik Roshan's brother for eshaan roshan for 10 years also have rumors of dating kushal tandon
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Social Media

एहसान रोशन के बाद रिद्धिमा पंडित का नाम टेलीविजन के मशहूर अभिनेता कुशाल टंडन के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, इन दोनों ही कलाकारों ने हमेशा ही रिश्ते में होने की बात को कभी स्वीकार नहीं किया। रिद्धिमा ने जहां कुशाल को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया तो वहीं कुशाल ने भी ये दावा किया था कि रिद्धिमा पंडित सिर्फ उनकी दोस्त हैं।

विज्ञापन
Ridhima Pandit has dated Hrithik Roshan's brother for eshaan roshan for 10 years also have rumors of dating kushal tandon
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, रिद्धिमा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नौवें सीजन के दौरान रिद्धिमा पंडित और शमिता शेट्टी के झगड़े ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने शमिता शेट्टी के साथ अपने झगड़े पर इंकार किया था। खतरों के खिलाड़ी के अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आईं थी। एक्ट्रेस इस शो में हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट थीं। इस शो के लिए उन्हें हर हफ्ते 5 लाख रुपये दिए जाते थे। इस शो में उनके शामिल होने पर लोगों ने कहा था कि वह आर्थिक तंगी के चलते यह शो कर रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात को सिरे से नकार दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed