{"_id":"5d03b1c78ebc3e5245071e42","slug":"salman-khan-revealed-reason-for-bringing-ex-couples-together-in-nach-baliye-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने किया खुलासा, इस वजह से 'नच बलिए 9' में साथ नजर आएंगे एक्स कपल्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान खान ने किया खुलासा, इस वजह से 'नच बलिए 9' में साथ नजर आएंगे एक्स कपल्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 14 Jun 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेलिब्रेटी डांस शो 'नच बलिए' का नौंवा सीजन इस बार धमाकेदार होने वाला है चूंकि इस बार शो को मिल गया है सलमान खान का साथ। दरअसल इस बार ये टीवी शो सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार शो के कंसेप्ट में भी थोड़ा बदलाव किया गया है और अब शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। अब इस कंसेप्ट के पीछे की वजह सलमान खान ने रिवील की है। हालांकि शो में कुछ कपल्स भी नजर आ सकते हैं।
2 of 6
Salman Khan
- फोटो : twitter
शो के कंसेप्ट पर सलमान खान ने कहा- 'हां इस बार हम शो प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। इसमें अच्छी बात यह है कि इसमें कोई निगेटिविटी नहीं है। आप साथ नहीं हो लेकिन आपको अब साथ में काम करना है।'
3 of 6
salman khan
- फोटो : social media
खैर अब सलमान के इस बयान से यह बात तो साफ हो गई है कि इस बार यह शो धमाल मचा सकता है। जानकारी के मुताबिक शो में सिर्फ वो कपल्स ही नहीं जिनका ब्रेकअप हुआ बल्कि वो कपल्स भी नजर आ सकते हैं जिनका तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Salman Khan
- फोटो : instagram
ऐसे में सिर्फ डांस नहीं बल्कि ऑडियंस को एक्स कपल्स के बीच की कैमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। वहीं शो को लेकर काफी कपल्स के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन किसी भी नाम पर अब तक मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन
5 of 6
नच बलिए
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नच बलिए 9 को 20 जुलाई के आसपास ऑन एयर किया जा सकता है। कयास हैं कि नीरज खेमका और द्रष्टि धामी, रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक शो में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं शो को सुनील ग्रोवर और जेनिफर विंगेट होस्ट कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।