बिग बॉस के आखिरी मोड़ पर शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाजिरी दी। ऐसे में रानी ने सलमान के साथ डांस भी किया। लेकिन इस बीच रानी ने सलमान से बच्चों की मांग कर डाली जिस पर सलमान खान ने दिया ये जवाब..
फिल्म 'हिचकी' से बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी कर रहीं रानी मुखर्जी बिग बॉस के घर पहुंची जहां उन्होंने घरवालों के साथ बहुत सारी मस्ती की। लेकिन इससे पहले उन्होंने सलमान के साथ फिल्म 'हैलो ब्रोदर' के एक गाने 'चांदी की डाल पर सोने का मोर' पर बेहतरीन डांस किया। बता दें कि इस में फिल्म रानी और सलमान ने लीड रोल किया था।
डांस मस्ती के बाद रानी ने सलमान से साफ-साफ कहा कि उन्हें उनकी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन उन्हें बच्चे चाहिए। रानी की ये बात सुनने के बाद दबंग खान थोड़ा सा हक्का-बक्का रह गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद का कहा कि उन्हें भी सलमान की शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है।
बता दें कि रानी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' का प्रमोशन करने शो में आईं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म "हिचकी' एक ऐसी लड़की के संघर्ष पर आधारित है जिसे बोलने से पहले जोर की हिचकी आती है। रानी इस फिल्म में नैना माथुर नाम की एक क्लास टीचर का किरदार निभाने जा रही हैं।
याद हो तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीजिंग पर फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर को अटैच किया गया था। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' डायरेक्ट की थी। बता दें कि यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी।