फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरुण गोविल के परिवार के ये सदस्य भी फिल्मी दुनिया से रखते हैं ताल्लुक, पत्नी भी रह चुकीं अभिनेत्री

Fri, 17 Apr 2020 07:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 17 Apr 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
ramayan ram aka arun govil and his family know about
arun govil - फोटो : social media

रामानंद सागर की 'रामायण' के फिर से प्रसारण से फैंस बेहद खुश हैं। 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस से रूबरू हो रहे हैं। हाल ही में उनके ट्विटर अकाउंट को वेरिफाइड कर दिया गया। अरुण गोविल की निजी जिंदगी की बात करें तो उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं।

ramayan ram aka arun govil and his family know about
अरुण गोविल - फोटो : Social Media

महज 17 साल की उम्र में अरुण गोविल मुंबई पहुंचे जहां उन्होंने अपने भाई के साथ बिजनेस में हाथ बंटाना शुरू किया। कॉलेज के दिनों से ही अरुण गोविल को नाटक और ड्रामा में काम करना पसंद था। फिल्म 'पहेली' (1977) से उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। 

ramayan ram aka arun govil and his family know about
Arun Govil - फोटो : Social Media

अरुण गोविल ने रामानंद सागर के एक अन्य सीरियल 'विक्रम-बेताल' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 'रामायण' की बात करें तो राम के किरदार के लिए अरुण गोविल पहली पसंद नहीं थे। रामानंद सागर ने तो पहले उन्हें रिजेक्ट ही कर दिया था। एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने कहा कि 'मुझे याद है मैं राम के किरदार के लिए ऑडीशन देने गया था लेकिन फेल हो गया। मुझे नहीं पता चला कि क्या हुआ था। राम के लुक के साथ मेरा फोटोशूट हुआ लेकिन मैं राम जैसा नहीं लग रहा था। तब मैंने अपने लुक में एक स्माइल जोड़ दी और ये काम कर गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan ram aka arun govil and his family know about
tabassum - फोटो : file photo

अरुण गोविल के पिता चंद्र प्रकाश गोविल एक सरकारी अधिकारी थे। अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल ने अभिनेत्री तबस्सुम से शादी की है। तबस्सुम बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं साथ ही वो मशहूर होस्ट हैं। बॉलीवुड के पहले सेलिब्रिटी टॉक शो दूरदर्शन पर प्रसारित 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' को तबस्सुम होस्ट करती थीं। विजय गोविल और तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल भी एक टीवी अभिनेता हैं।

विज्ञापन
ramayan ram aka arun govil and his family know about
arun govil with family - फोटो : social media

अरुण ने अभिनेत्री श्रीलेखा से शादी की है। श्रीलेखा 'छोटा सा घर' और 'हिम्मतवार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा अमल और एक बेटी सोनिका। अमल की शादी हो चुकी है वहीं सोनिका जॉब कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed