फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झूठा दावा: विकास गुप्ता के खुलासों पर भड़के प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह, बोले- वो जिंदा होती तो थप्पड़ मार देती

Tue, 15 Jun 2021 12:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 15 Jun 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee boyfriend Rahul Raj Singh accuses Vikas Gupta of using actress name for publicity
राहुल राज सिंह - प्रत्युषा बनर्जी, विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की बालिका बधू बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। अब इस मामले में एक और कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। टेलीविजन प्रोड्यूसर और बिग बॉस फेम विकास गुप्ता का अब इस मामले में नाम जुड़ रहा है।



क्या है मामला?
विकास गुप्ता की जिंदगी एक खुली किताब की तरह रही है। अपने रिलेशनशिप से लेकर, पारिवारिक कलह और बाईसेक्शुलिटी तक विकास हर चीज के बारे में खुलकर बात करते हैं। इसी बीच विकास ने प्रत्युषा बनर्जी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसपर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विकास ने बताया है कि एक समय पर वह प्रत्युषा को डेट कर रहे थे। विकास ने कहा है कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन दावों पर राहुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

Pratyusha Banerjee boyfriend Rahul Raj Singh accuses Vikas Gupta of using actress name for publicity
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल राज सिंह का कहना है कि प्रत्युषा कभी विकास के साथ थी ही नहीं और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए वह प्रत्युषा का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल ने आगे कहा, 'जब प्रत्युषा ने कभी विकास को डेट किया ही नहीं तो अलग होने का सवाल ही नहीं उठता, यह सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए सोची-समझी साजिश है।'

Pratyusha Banerjee boyfriend Rahul Raj Singh accuses Vikas Gupta of using actress name for publicity
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल आगे कहते हैं, 'विकास को पब्लिसिटी के लिए ऐसी कहानियां नहीं बनानी चाहिए। अगर प्रत्यूषा जिंदा होतीं तो इस बात पर विकास को तमाचा जड़ देतीं। विकास का अपने इंटरव्यू में मेरा नाम लिया जाना मुझे पसंद नहीं है। यदि उन्होंने यह सब बंद नहीं किया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि खबरों में आने के लिए प्रत्यूषा के नाम का इस्तेमाल न किया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee boyfriend Rahul Raj Singh accuses Vikas Gupta of using actress name for publicity
राहुल राज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल ने आगे कहा, 'प्रत्युषा अपनी रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा ओपन थीं। उन्होंने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ नहीं छिपाई। विकास गुप्ता केवल इसलिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि उनके दावों पर रिएक्ट करने के लिए प्रत्युषा अब जीवित ही नहीं हैं। जब हम 2015 में 'पावर कपल' शो कर रहे थे तब प्रत्युषा ने मुझे बताया था कि विकास ने उन्हें प्रपोज किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह उनकी सेक्शुएलिटी के बारे में जानती थीं।'

विज्ञापन
Pratyusha Banerjee boyfriend Rahul Raj Singh accuses Vikas Gupta of using actress name for publicity
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में काम करने के बाद प्रत्युषा बनर्जी काफी मशहूर हो गई थीं। 1 अप्रैल 2016 के दिन प्रत्यूषा ने मुंबई में अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद प्रत्युषा के परिवार ने राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। बाद में राहुल राज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई और उन्होंने एक्ट्रेस सलोनी शर्मा से शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed