फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आहट' से 'जी हॉरर शो' तक, ये हैं 90 के दशक वाले भुतहा शो जिन्हें देखकर रात में नींद तक नहीं आती थी

Wed, 27 May 2020 12:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Popular Indian Horror Serials of 90s That Shocked Everyone Aahat Zee Horror Show Woh X Zone SssHhhh Koi Hai
हॉरर शो - फोटो : Social Media

90 का दशक लोगों को बेहद पसंद था। इस दशक में आए धारावाहिकों और फिल्मों के फैन लोग आज तक भी हैं। जिस तरह से इस दशक के कार्यक्रमों ने सभी को हंसाया, रुलाया, प्यार करना सिखाया, उसी तरह से लोगों को खूब डराया भी। उस समय के हॉरर शो आज भी लोगों को मुंह जुबानी याद हैं। इनके नाम, इनका म्यूजिक और इनका स्टोरी प्लॉट, सभी खूब डरावने थे। आज हम इस पैकेज में आपको एक बार फिर से डर की उन सच्ची कहानियों से रूबरू करवाएंगे। जिसने 90 के दशक में लोगों को खूब डराया।

Popular Indian Horror Serials of 90s That Shocked Everyone Aahat Zee Horror Show Woh X Zone SssHhhh Koi Hai
जी हॉरर - फोटो : Social Media

जी हॉरर शो
1993 में इस धारावाहिक ने उस समय टेलीविजन पर दस्तक दी, जब दूरदर्शन अंधविश्वास या भूतप्रेत संबंधी कार्यक्रम का प्रसारण नहीं करता था। इस शो के साथ ही टेलीविजन पर खौफ की आहट सुनाई दी। इस शो ने 1997 तक लोगों को खूब डराया और डर की बदौलत ही खूब टीआरपी बटोरी।

Popular Indian Horror Serials of 90s That Shocked Everyone Aahat Zee Horror Show Woh X Zone SssHhhh Koi Hai
आहट - फोटो : Social Media

आहट
1994 में खौफ की कहानियों की 'आहट' हुई। आहट का शीर्षक साउंड ट्रैक बेहद डरावना था। इसे सुनकर आज भी कई लोग डर जाते हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक को लोगों ने खूब पसंद किया। ये पहला ऐसा भुतहा शो था जिसमें कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया। इस धारावहिक ने शुरुआती दो सालों में ही जी हॉरर शो को भरपूर टक्कर दी और पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular Indian Horror Serials of 90s That Shocked Everyone Aahat Zee Horror Show Woh X Zone SssHhhh Koi Hai
वोह - फोटो : Social Media

वोह
साल 1998 में आया सीरियल 'वोह'। ये एक गुड्डे की कहानी थी, जो हूबहू जोकर की तरह दिखता था। लेकिन उसके अंदर बुरी आत्मा का प्रवेश था। हालांकि ये सीरियल लोगों को डराने में उतना कामयाब नहीं हुआ था। जिसके बाद जल्दी इसे बंद कर दिया गया। वैसे याद दिला दें कि गुड्डे- गुड़िया में बुरी आत्मा के रहने के कॉन्सेप्ट पर कई हॉलीवुड फिल्में भी हैं, जो बेहद डरावनी हैं।

विज्ञापन
Popular Indian Horror Serials of 90s That Shocked Everyone Aahat Zee Horror Show Woh X Zone SssHhhh Koi Hai
एक्स जोन - फोटो : Social Media

एक्स जोन
टेलीविजन पर 'वोह' की जगह ली 'एक्स जोन' ने। ये धारावाहिक भी 1998 में ही आया। इस धारावाहिक में छोटी छोटी कहानियां दिखाई जाती थीं। आहट से प्रेरित होकर इसके निर्देशक ने भी धारावाहिक में ग्राफिक्स का इस्तेमाल शुरू किया। इस धारावाहिक की खासियत ये थी कि इसके हर एपिसोड में कोई नया फिल्मी कलाकार दिखाई देता था। जैसे मुकेश खन्ना, रजा मुराद, दीपक तिजोरी, केके मेनन आदि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed