फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग सेट पर हादसे में हो सकती थी इस अभिनेत्री की मौत, कहा- 'बेसिक मूवमेंट खो चुकी हूं'

Fri, 31 Jan 2020 05:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Pooja Banerjee reveals she was seriously injured at set of salman khan show Nach Baliye 9
Pooja Banerjee - फोटो : amar ujala

टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने पिछले साल हुए एक हादसे को लेकर कहा है कि उसमें उनकी जान जा सकती थी। पूजा बनर्जी इन दिनों सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग की बहन निवेदिता का किरदार निभा रही हैं। पूजा बनर्जी पिछले साल रियलिटी डांस शो नच बलिए के सीजन 9 का हिस्सा थीं। इस सीजन में डांस परफॉर्मेंस करते हुए उनके साथ हादसा हो गया था, जिसके चलते पूजा बनर्जी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। उन्होंने खुलासा किया है कि ये हादसा उनकी जानपर बन आया था। 

Pooja Banerjee reveals she was seriously injured at set of salman khan show Nach Baliye 9
Parth Samthaan and Pooja Banerjee - फोटो : social media

पूजा बनर्जी ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात की। इस दौरान उन्होंने चार महीने पहले नच बलिए के सेट पर हुए हादसे के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे अभी तो कहीं कोई दर्द नहीं है। मैं अपना बेसिक मूवमेंट खो चुकी हूं। मैं अपना दाहिना हाथ इस्तेमाल नहीं कर सकती। मेरी लिखावट बदल गई है। इस वजह से मेरे चेक्स बाउंस हो जाते हैं। मैं कई चीजें उठा नहीं पाती क्योंकि इतनी ताकत नहीं है। पिछले कुछ महीने मेरे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं।'

Pooja Banerjee reveals she was seriously injured at set of salman khan show Nach Baliye 9
Pooja Banerjee - फोटो : file photo

पूजा बनर्जी के अनुसार उस हादसे ने उन्हें शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी प्रभावित किया है। इस बात को बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'जरा सोचिए, आप अपने रोजाना के काम नहीं कर सकते, तो क्या आप मानसिक तौर पर प्रभावित नहीं होंगे?, मैं रिमोट नहीं उठा सकती थी, बटन तक दबा नहीं सकती थी। कपड़े नहीं पहन सकती थी। बस इधर से उधर चलते रहना अजीब लगता था। मैं महीनों तक अपना चेहरा भी धो नहीं सकती थी। मैं ठीक से ब्रश नहीं कर पाती थी। सेट पर जाना तो दूर, मेरे लिए हर एक दिन भी संघर्ष भरा होता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Banerjee reveals she was seriously injured at set of salman khan show Nach Baliye 9
Parth Samthaan and Pooja Banerjee - फोटो : instagram

पूजा ने कहा, ' कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर तैयार होने में मुझे डेढ़ घंटे के बजाय तीन घंटे लगते थे। वह इसलिए क्योंकि मैं लेंस नहीं लगा सकती थी और मेकअप नहीं कर पाती थी, लेकिन मैंने खुद को नकारात्मक सोच से दूर रखा। मैं नेगेटिव नहीं हुई, मेरे दिमाग में था कि मैं मर भी सकती थी। मैं इतनी जोर से गिरी थी लेकिन बच गई। मेरे चेहरे और दिमाग पर कोई चोट नहीं आई। जब आप कुछ बुरा देख लेते हैं तो आप अपने साथ हुई अच्छी चीजों के लिए आभारी ही हो सकते हैं।'

विज्ञापन
Pooja Banerjee reveals she was seriously injured at set of salman khan show Nach Baliye 9
Parth Samthaan and Pooja Banerjee, - फोटो : instagram

आपको बता दें कि कसौटी जिंदगी की 2 में पूजा बनर्जी के किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस सीरियल में वह अनुराग की बहन निवेदिता का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने सलमान खान के डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 9 में पति संदीप जयसवाल संग एंट्री ली थी। पूजा बनर्जी को डांस के दौरान गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed