अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रही पायल रोहतगी लॉकअप से बाहर आ चुकी हैं। बाहर आते ही उन्होंने अपनी शादी का ऐलान भी कर दिया है। संग्राम सिंह लॉकअप में आकर उन्हें प्रपोज भी कर चुके हैं। पायल रोहतगी अपने साथी संग्राम के साथ पिछले बारह साल से रह रही है। अपने विवादित बयानों के चलते पायल रोहतगी असल जिंदगी में भी लॉकअप की हवा खा चुकी हैं। और अब वह एकता कपूर के शो ‘लॉक अप’ से भी बाहर आ चुकी हैं। वह कहती हैं, ‘जब आप एक बार जेल चले जाते है तो आपके दिमाग में यह विचार बार बार आता ही है, कि ऐसी कोई नौबत दोबारा न आने पाए कि आप को जेल जाना पड़े। मैं नहीं चाहती हूं कि कभी ऐसा काम करूं कि मुझे जेल फिर से जाना पड़े।’
Payal Rohtagi :12 साल के लिव इन के बाद अब शादी करेंगी पायल रोहतगी, घरवालों की खुशी के लिए किया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 10 May 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन