कपिल के शो में एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, 'पहले शादी करके मैंने बदला लिया अब वो ले रहे हैं'
Kapil ke manch par aa rahe hain Crime Master Gogo, Shakti Kapoor aur unke saath hongi Padmini Kolhapure! Dekhna na bhule #TheKapilSharmaShow, Sat-Sun raat 9:30 baje, sirf Sony par. pic.twitter.com/01LchjooIi
— Sony TV (@SonyTV) July 11, 2019
बता दें कि पद्मिनी के साथ- साथ शक्ति कपूर भी अपनी जिंदगी के कई राज खोलते नजर आएंगे।सोनी टीवी की ओर से कपिल शर्मा शो का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ट्विटर पर शेयर किए हुए पोस्ट पर लिखा है- कपिल के शो में आ रहे हैं क्राइम मास्टर गोगो शक्ति कपूर और उनके साथ होंगी पद्मिनी कोल्हापुरी।
गौरतलब है कि बॉलीवुड के फेमस विलेन्स की लिस्ट में एक नाम शक्ति कपूर का भी है। अस्सी के दशक में शक्ति कपूर ने विलेन के रोल्स से काफी नाम कमाया था। वहीं पद्मिनी ने भी बतौर एक्ट्रेस खूब नाम कमाया था।
