'कैसी हैं यारियां', 'इश्कबाज' और 'ये है आशिकी' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं अभिनेत्री नीति टेलर ने ट्रोलिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया है। नीति ने खुलासा किया है कि उनके घर पर कौन आता-जाता है, इस बात का पता लगाने के लिए उनके गार्ड को पैसे तक दिए गए।
ट्रोलिंग से परेशान अभिनेत्री नीति टेलर, लिखा- 'परिवार को भेजी गईं अश्लील तस्वीरें, गार्ड को दिए गए पैसे'
नीति टेलर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है कि मैं बीते कई सालों से ट्रोल हो रही हूं। मुझे कई तरह के बातें सोशल मीडिया पर सुनाई जाती हैं। यहां तक कि मेरे घर में कौन आता है यह खबर बाहर देने के लिए मेरे गार्ड को पैसे दिए गए थे।
नीति ने खुलासा किया है कि उनकी तस्वीरों बदलकर अश्लील कर दिया गया और उसके बाद उनके परिवार वालों को ये भेज दी गईं। उन्होंने लिखा कि मुझे छोटी-छोटी चीजों के लिए ट्रोल किया जाता है, इस वजह से कोई भी पोस्ट डालने से पहले 50 बार सोचना पड़ता है।
नीति ने पोस्ट में आगे लिखा, 'कभी कभी अपने आप को दूसरे की जगह रखकर देखें और उन बातों के बारे में सोचें, अगर आपको मेरी किसी एक बात का भी बुरा लगता है तो सोचिए मैं कितनी सारी बातों पर आहत होती हूं। हम सब इंसान हैं। कोई परफेक्ट नहीं है, मैं जिस रास्ते पर हूं, उस पर मुझे गर्व है।'
— Niti Taylor♔ (@niti_taylor) July 21, 2020
बता दें कि कुछ महीनों पहले नीति ने अपने दोस्त परीक्षित बावा से सगाई की थी। अप्रैल में उन्होंने बैचलर पार्टी भी की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था।
राम गोपाल वर्मा के ऑफिस पर सुपरस्टार पवन कल्याण के समर्थकों ने बोला हमला, जमकर की तोड़फोड़