फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन के सुसाइड करने से सदमे में 'इश्कबाज' की एक्ट्रेस, बोलीं- 'एक बार मुझे मैसेज तो कर देतीं'

Wed, 27 Mar 2019 09:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 27 Mar 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
niti taylor note on instagram after fan commit suicide
niti taylor - फोटो : social media

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर हाल ही में स्टार प्लस के शो इश्कबाज में नकुल मेहता संग रोमांस करती दिखी थीं। इस बीच नीति टेलर ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, नीति का ये पोस्ट उनके फैंस के लिए है। 

niti taylor note on instagram after fan commit suicide
niti taylor - फोटो : social media

25 मार्च को नीति को पता चला कि उनकी एक फीमेल फैन ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। नीति ने मृतक के प्रति अपनी संवेदना जताई और इस पूरे वाकये की जानकारी दी। नीति ने लिखा कि 'ये दुनिया तुम्हारे लिए एक बेहतरीन जगह है। मैं सुबह बहुत ही भारी मन से उठी। मैं उसे नहीं जानती थी लेकिन वो मेरी फैन थी।'

niti taylor note on instagram after fan commit suicide
niti taylor - फोटो : social media

नीति ने आगे लिखा कि 'मैं हैरान रह गई जब मुझे पता चला कि एक लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। हमारे आस-पास कई हताश लोग मिल जाएंगे और हम उनसे भाग नहीं सकते। मुझे बहुत दुख हुआ जब मैंने पढ़ा कि मेरी एक फैन ने खुदकुशी कर ली। केवल निराश होने से कुछ नहीं होने वाला जब तक कि हम उस पर एक्शन ना लें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
niti taylor note on instagram after fan commit suicide
niti taylor - फोटो : social media

नीति आगे लिखती हैं कि 'मुझे पता है दुनिया में सबकुछ इतना आसान नहीं है। हर कोई अपनी-अपनी तरह से संघर्ष कर रहा है। हर कोई हमें समझ नहीं सकता। आप सुसाइड नहीं करता चाहते, आप केवल मुसीबतों से दूर होना चाहते हैं। यह समझने की कोशिश करिए कि आप ऐसे अकेले नहीं हैं। हम सबकी जिंदगी में कभी ना कभी ऐसे पल आते हैं। आप दुनिया में किसी ना किसी वजह से आए हैं इसलिए कभी हिम्मत ना हारें।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The world is a better place with you in it. I woke up with a heavy heart this morning for someone I don’t know in person, but was my fan. I was shocked to hear of an amazing young girl who ended her own life. There are a lot of sad people around us and we can’t turn away. My heart dropped this morning after reading that this very young girl just hung herself. But being sad without action helps no one. I am a believer in action. I know this world isn’t easy, we all go through something, everyone’s struggle is different. Everyone can’t understand us... You don’t want to die, you just want the pain to go away. But please understand- No, you aren’t alone. Yes, we all feel this way sometimes. No, you won’t always feel like this. Yes, the world is a better place with you in it. If someone listens, or stretches out a hand, or whispers a word of encouragement, or attempts to understand a lonely person, extraordinary things begin to happen. You’re alive for a reason so don’t ever give up. Believe in yourself and all that you are. Know that there is something inside you that is greater than any obstacle. Place your hand over your heart, can you feel it? That is called purpose. Because if you kill yourself, you’re also going to kill the people who love you. I am taking this platform to tell my loved ones, that if you're going through something, and you’re not okay, you don’t feel alright- I am there for you. Just a call or DM away. I will try my level best to comfort you. But sometimes just talking to someone, makes it much lighter.

A post shared by Nititay (@nititaylor) on

विज्ञापन
niti taylor note on instagram after fan commit suicide
niti taylor - फोटो : social media

नीति ने अपने फैन के लिए लिखा कि 'खुद पर यकीन करिए। हम सबके पास कुछ ना कुछ विशेषताएं होती हैं बस उन्हें पहचानने की जरुरत है। अपना हाथ अपने दिल पर रखिए और महसूस करिए। अगर आप खुद को मारते हैं तो यह मानकर चलिए कि आप अपने प्यार करने वालों को भी मार रहे हैं। ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले मुझे मैसेज या फोन कर सकती थी। मैं हरसंभव मदद की कोशिश करूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed