टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट की वजह से जानी जाती हैं। चर्चा में कैसे रहा जाता है ये निया को बखूबी पता है। निया इन दिनों सीरियल इश्क में मरजावां में नजर आ रही हैं लेकिन इस बीच निया ने ऐसा कुछ किया कि उनके फैंस भी हैरान रह गए।
होली पार्टी में निया शर्मा की टीवी एक्ट्रेस के साथ की हरकत कैमरे में कैद, वायरल हो रहा वीडियो
होली के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर मस्ती की। कोई रंगों में सराबोर नजर आया तो कोई होली की हुड़दंग करते हुए दिखा। रंगों में रंगे इन सितारों में से तो कुछ को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था। इस दौरान निया समेत दूसरे साथी भी एक होली पार्टी में पहुंचे थे।
waist dance ❤️🎉 #NiaSharma @iam_reyhna @niasharma90
A post shared by Nia Sharma My Heartbeat ❤ (@san_niasharma_) on
होली पार्टी के दौरान निया और सीरियल जमाई राजा की उनकी को-स्टार रह चुकीं रेहाना पंडित साथ में मीडिया से बात करने आईं। तभी दोनों ने कैमरे पर एक दूसरे के सामने लिपलॉक किस किया। यह पहला मौका नहीं है जब निया ने रेहाना को इस तरह किस किया हो इससे पहले जमाई राजा के सेट पर भी दोनों किस करने की वजह से चर्चा में आए थे। निया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
निया ने उस वक्त भी खूब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने वेब सीरीज ट्विस्टेड की को-स्टार ईशा शर्मा को ऑन स्क्रीन किस किया था। बता दें कि निया शर्मा ने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत काली- एक अग्निपरीक्षा से की थी लेकिन निया को पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से मिली। इसके बाद निया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो टेलीविजन की सबसे फेमस स्टार्स में से एक बन गईं।
जी टीवी के सीरियल जमाई राजा ने निया को एक नई पहचान दी। इस सीरियल में उन्होंने रोशनी का किरदार निभाया था। निया इसके बाद खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई थीं। इसमें वो टॉप 5 फाइनिटिस्ट तक पहुंची थीं।