फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक-नायरा की जिंदगी में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट, हैरान रह जाएंगे दर्शक

Sat, 02 Feb 2019 12:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 02 Feb 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
New twist in Kartik Naira life at Yeh Rishta Kya Kehlata Hai will shock audience
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में नायरा (Naira) की जिंदगी खुशियों से भर गई हैं। यहां तक कि उनकी बेटी का नामकरण भी होने वाला है। वहीं कार्तिक (Kartik) काफी परेशान है जिसकी वजह बहन के बच्चे को नायरा को देना है ताकि नायरा की जान को खतरा न हो। इस बीच इस सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जो पूरे परिवार को हिला कर रख देगा।

New twist in Kartik Naira life at Yeh Rishta Kya Kehlata Hai will shock audience
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

दरअसल, कीर्ति एक्सीडेंट के बाद से कोमा में हैं। सीरियल में दिखाया गया है कि नायरा का बच्चा मर जाता है और उसी वक्त कीर्ति बच्चे को जन्म देती है। बच्चे के जन्म के बाद से ही कीर्ति कोमा में चली जाती है। नायरा की हालत बच्चे की मौत का सदमा बर्दाश्त करने की नहीं होती है तभी कार्तिक नर्स के साथ मिलकर कीर्ति का बच्चा नायरा को दे देता है।

New twist in Kartik Naira life at Yeh Rishta Kya Kehlata Hai will shock audience
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

कार्तिक परिवार वालों को यह सच्चाई बताना चाहता है लेकिन किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं कर पाता। इस बीच जल्द ही सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। खबरों की मानें तो आने वाले एपिसोड में नायरा के बच्चे को लेकर राज का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक नया ट्विस्ट कार्तिक और उसके परिवार के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New twist in Kartik Naira life at Yeh Rishta Kya Kehlata Hai will shock audience
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

सीरियल में आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नायरा का बच्चा जिंदा है। इस बच्चे को कीर्ति के पहले पति ने किडनैप कर लिया है ताकि वह नायरा से बदला ले सके। कीर्ति के पहले पति आदित्य ने ही कीर्ति और नक्ष का एक्सीडेंट किया था। वह चाहता है कि पूरा परिवार दर्द में रहे। फिलहाल आने वाले एपिसोड में आपको दो ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। एक तो यह कि परिवार को यह पता चलेगा कि नायरा की गोद में जो बच्चा है वह कीर्ति का है। दूसरा यह है नायरा का बच्चा जिंदा है जिसे आदित्य ने किडनैप कर लिया है।

विज्ञापन
New twist in Kartik Naira life at Yeh Rishta Kya Kehlata Hai will shock audience
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

आपको बता दें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का यह ट्विस्ट दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है। इस बात का सबूत टीआरपी है। यह सीरियल पिछले हफ्ते नंबर 3 की पोजीशन पर रहा। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस सीरियल की पूरी कहानी नायरा और कार्तिक की लव स्टोरी दिखाई गई है। इन दोनों से पहले अक्षरा और नैतिक की लव स्टोरी दिखाई गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed