नच बलिए का सीजन 9 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जल्द इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शो से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें भाग लेने वाले एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह किसी बात को लेकर बहस हो गई।
2 of 6
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्स्ट एपिसोड की शूटिंग करते वक्त मधुरिमा और विशाल के बीच किसी बात पर बहस हो गई। ये बात इतनी बढ़ गई कि मधुरिमा ने विशाल के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान सेट पर खूब ड्रामा हुआ।
3 of 6
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli
- फोटो : Social Media
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह शो चंद्रकांता में एक साथ नजर आए थे। यहीं से इनके प्यार की शुरुआत हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल की प्रेरणास्रोत रहीं फोगाट बहनों को अब दबंग सुल्तान खान का साथ मिला है। पता चला है कि इस शो में फोगाट बहनों में छोटी बबीता भी नजर आने वाली हैं।
5 of 6
Nach Baliye 9
- फोटो : twitter
नच बलिए 9 में आखिर तक क्या होगा, ये तो किसी को नहीं पता लेकिन शो को लेकर चल रही तैयारियां ही इतनी सुर्खियां बटोर रही हैं कि शो के टेलीविजिन पर आने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। सलमान खान प्रोडक्शंस ने इस शो में प्रतिभागियों का परिचय कराने के लिए सबसे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से संपर्क किया। इस बीच मौनी रॉय का नाम भी इसी काम के लिए सामने आया।