'नागिन' फेम टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया पिछले कुछ दिनों से पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दे दी हैं। आशका गोराडिया ने एक्टिंग को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। आशका के फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।
2 of 5
आशका गोराडिया
- फोटो : Insatagram- @aashkagoradia
टीवी के कई प्रमुख सीरियल्स में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं आशका गोराडिया अभिनय से रिटायरमेंट लेने का फैसला ले चुकी हैं। आशका ने कुसुम, नच बलिए और डायन जैसे कार्यक्रमों में काम किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अब वह अपने करियर के लिए कुछ और प्लान कर रही हैं और अब वह बिजनेस पर ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि बिजनेस हमेशा से उनके खून में रहा है। एक्टिंग उनके जीवन में इत्तेफाक से आई थी। बता दें कि अभिनेत्री कॉस्मेटिक के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और काफी साल से ये जारी है।
3 of 5
आशका गोराडिया
- फोटो : Insatagram- @aashkagoradia
अभिनेत्री ने आगे बताया कि 'एक्टिंग ने मुझे मेकअप से मिलवाया और उसकी वजह से मुझे वो रास्ता मिला, जिस पर मैं चलना चाहती थी। फिर योग जिसे मेरे पति ब्रेंट की वजह से मैंने अपनाया। योग मेरी जिंदगी में आंतरिक शांति लेकर आया। ये एक ऐसा सफर है, जो शब्दों से कहीं बढ़कर रहा है।' उन्होंने कहा है कि ये फैसला इंडस्ट्री के निर्माताओं को भी बता दिया है।
4 of 5
आशका गोराडिया
- फोटो : Insatagram- @aashkagoradia
आशका ने आगे कहा कि 'मैं जब जिंदगी में मिली हर चीज देखती हूं तो मुझे खुशी होती है। मैं जिस रास्ते पर हूं। यह वह रास्ता है, जहां मेरे सपने हकीकत में बदलते हैं। आज एक बिजनेसवुमैन के तौर पर मेरे काम को पहचान मिल रही है और मुझे इसके लिए सराहना और अवॉर्ड्स भी मिले हैं। तो मैं इससे बहुत खुश हूं।'
5 of 5
आशका गोराडिया
- फोटो : Insatagram- @aashkagoradia
आशका गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में सीरियल 'अचानक 37 साल बाद' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान सीरियल 'कुसुम' से मिली। इस शो में उन्होंने कुमुद का रोल निभाया था। इसके अलावा सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भी काम किया था।