पूरी दुनिया इस समय कोरोना से परेशान है। भारत में भी हर दिन लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालात ये है कि अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ इसकी चपेट में नेता से लेकर अभिनेता तक आ चुके हैं। कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हैं। टीवी शो 'नागिन' में नजर आईं अभिनेत्री काजल पिसल इस वक्त बहुत ही बुरे वक्त से गुजर रही हैं। हाल ही वह कोरोना की चपेट में आ गई थीं, जिसके बाद उनकी हालत खराब होती चली गई।
2 of 5
काजल पिसल
- फोटो : Insatagram- @pisalkajal
एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने अपना दर्द बयान किया। उन्होंने कहा कि 'मैं अभी अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हूं। शुरुआत में जब मुझे कोरोना का संक्रमण हुआ तो मैं ठीक थी। मेरे डॉक्टर ने बताया कि मुझे पूरे एक महीने आराम करना होगा। मेरे दोस्तों और परिवार के लोगों ने भी कहा मैं एक हफ्ते या फिर 14 दिन में नॉर्मल हो जाऊंगी, लेकिन समय के साथ मैं परेशान हो रही हूं।'
3 of 5
काजल पिसल
- फोटो : Insatagram- @pisalkajal
अभिनेत्री ने आगे बताया कि 'कोरोना के बाद मुझे वर्टिगो हो गया और मैंने अपनी पूरी बॉडी पर कंट्रोल खो दिया। मुझे भयानक चक्कर महसूस होने लगे, मेरे शरीर से मेरा कंट्रोल छूट रहा था। ये बहुत डरावना था। हालांकि, अब मैं ठीक हो रही हूं, पर अभी भी बहुत कमजोरी है। इस दौरान मैंने मौत को सामने से देखा है।'
4 of 5
काजल पिसल
- फोटो : Insatagram- @pisalkajal
काजल पिसल अभी अपने परिवार से दूर हैं। वो आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार को काफी मिस कर रही हैं। काजल ने कहा कि पति और बेटी से दूर होकर वह दुखी हैं और डर भी लग रहा है, पर उससे ज्यादा डर उनके पास जाने से लग रहा है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें डर है कि वो ठीक होने के बाद भी पति और बेटी से मिलने की हिम्मत कैसे जुटाएंगी।
5 of 5
काजल पिसल
- फोटो : Insatagram- @pisalkajal
काजल ने अपना अनुभव शेयर करते हुए अन्य लोगों से भी अपील की है। उन्होंने कोरोना को हल्के में न लेने की सलाह दी है। अभिनेत्री ने कहा कि 'मैंने मौत को काफी करीब से देखा है। जो लोग ये सोच रहे हैं कि कोरोना बहुत नॉर्मल सी बीमारी है, क्वारंटीन में रहने के बाद ठीक हो जाएंगे तो मैं उनसे कहना चाहूंगी कि ऐसा बिल्कुल न सोचें और इसे बिल्कुल हल्के में न लें। ये बहुत ज्यादा डरावना है'। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि कोरोना के दर्द को समझें और अपना ध्यान रखें।'