फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: डॉक्टरों को चोर कहना सुनील पाल को पड़ा भारी, गिरफ्तारी के लिए गृहमंत्री को भेजी गई चिट्ठी

Wed, 21 Apr 2021 10:13 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 21 Apr 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
comedian sunil pal controversial video calling doctors as thief aiims doctors sent letter to amit shah to arrest him
सुनील पाल - फोटो : Twitter

जाने-माने अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील पाल कोरोना महामारी के इस दौर में चिकित्सकों पर टिप्पणी कर मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। पहले तो उनके वीडियो की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। और अब एक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा गया है।

comedian sunil pal controversial video calling doctors as thief aiims doctors sent letter to amit shah to arrest him
सुनील पाल - फोटो : Twitter

बताया जा रहा है कि कॉमेडियन सुनील पाल की डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी आरडीए ने बेहद नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कॉमेडियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा है।
 

 

comedian sunil pal controversial video calling doctors as thief aiims doctors sent letter to amit shah to arrest him
सुनील पाल - फोटो : Twitter

बता दें कि लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने कोरोना के दौर में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर एक सार्वजनिक टिप्पणी कर दी थी, जिसपर बवाल मच गया। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कोरोना मरीजों का इलाज करनेवाले तमाम डॉक्टरों पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसपर सफाई दे दी। और कहा कि हमें सवाल पूछने का हक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian sunil pal controversial video calling doctors as thief aiims doctors sent letter to amit shah to arrest him
सुनील पाल - फोटो : Twitter

सुनील पाल ने तंजिया हंसी में कहा था कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। लेकिन कोरोना काल में हम देख रहे हैं कि 90 प्रतिशत डॉक्टर शैतान का रूप धारण कर चुके हैं। उन्होंने कह दिया था कि अधिकांश डॉक्टर चोर हैं। कोरोना के इलाज में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है और इलाज के बहाने बेईमान किस्म के डॉक्टर गरीब कोरोना मरीजों को लूट रहे हैं। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया था, जिसपर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने सुनील पाल की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है।

विज्ञापन
comedian sunil pal controversial video calling doctors as thief aiims doctors sent letter to amit shah to arrest him
सुनील पाल - फोटो : Twitter

डॉक्टरों के संगठन रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सुनील पाल की टिप्पणियों को खुला झूठ करार दिया है। साथ ही कहा है कि यह डॉक्टरों के प्रति मरीजों के विश्वास को तोड़ेगा, जो बेहद खतरनाक साबित होगा। आरडीए ने पत्र में लिखा कि अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मी और अन्य देशवासी कोरोना के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। सभी डॉक्टर जी जान लगाकर मरीजों का दिन रात इलाज कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed