बिग बॉस ओटीटी 3 में अपना जलवा दिखाने वाली पूर्व अभिनेत्री और टैरो कार्ड रीडर ने 18 सितंबर को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के लिए जन्मदिन की शानदार पार्टी का आयोजन किया। मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने पार्टी में पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
2 of 6
मुनीषा खटवानी बर्थडे पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुम्बुल तौकीर खान, जैन इमाम, अशनूर कौर समेत अन्य कई टीवी हस्तियों को मुनीषा खटवानी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होते देखा गया। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान ने मुनीषा खटवानी की बर्थडे पार्टी में शानदार अंदाज में शिरकत की। काव्या फेम सुम्बुल ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में मुनीषा खटवानी के साथ करीबी रिश्ता साझा करने वाली पलोमी दास बोल्ड अंदाज में नजर आईं।
3 of 6
मुनीषा खटवानी बर्थडे पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जैन इमाम, डोनल बिष्ट और निवेदिता बसु ने मुनीषा खटवानी की जन्मदिन पार्टी के लिए कैजुअल आउटफिट में अपना जलवा दिखाया। अशनूर कौर खूबसूरत गुलाबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने कातिलाना अंदाज से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, बर्थडे गर्ल मुनीषा ने पैपराजी के सामने बर्थडे केक भी काटा।
4 of 6
मुनीषा खटवानी बर्थडे पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपशिखा नागपाल और तनाज ईरानी स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पार्टी में डेलनाज ने हरे रंग की ड्रेस में नजर आईं, जबकि तनाज ने हल्के नीले रंग के आउटफिट में दिखीं।
5 of 6
मुनीषा खटवानी बर्थडे पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मौली गांगुली और उनके पति मजहर सईद ने बर्थडे गर्ल मुनीषा खटवानी के साथ पोज दिया, काले रंग की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राजीव अदातिया, बख्तियार ईरानी और अन्य लोग भी पार्टी में शामिल हुए