'कौन बनेगा करोड़पति' में सोनाक्षी सिन्हा 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। 'रामायण' के दोबारा टीवी पर लौटने के बाद मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को लेकर तंज कसा था। इसके बाद उनके बचाव में नितीश भारद्वाज और सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आए थे। वहीं अब मामला बढ़ता देख मुकेश खन्ना ने अपने बयान पर सफाई दी है।
2 of 6
मुकेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
मुकेश खन्ना ने हाल ही में इस मुद्दे पर टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात की। अभिनेता ने कहा- 'लोगों ने मेरी बात को शत्रुघ्न जी के सामने गलत तरह से पेश किया। मैं उन्हें कई साल से जानता हूं और उनकी इज्जत भी करता हूं। मैंने सोनाक्षी का नाम सिर्फ उदाहरण के तौर पर लिया था। मेरा इरादा न तो उन्हें नीचा दिखाने का था और न ही उनके ज्ञान पर सवाल उठाने का।'
3 of 6
मुकेश खन्ना
- फोटो : file photo
मुकेश खन्ना ने आगे कहा- 'मैं उन्हें टारगेट नहीं कर रहा था। बस मैं इस वजह से थोड़ा हैरान था कि आज की जनरेशन कैसे इन चीजों को नहीं जानती। मैंने हाल ही में एक वीडियो देखा था जिसमें एक आईटी इंजीनियर से पूछा गया कि कंस किसके मामा थे। इस सवाल का जवाब एक ने दुर्योधन दिया।'
4 of 6
Ramayan
- फोटो : Social Media
'मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं रामायण का गार्जियन हूं। इस देश का होने के नाते मैं बस इतना कह रहा हूं कि हमारी जनरेशन को अपने इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। अगर शत्रुघ्न जी को लगता है कि मैंने सोनाक्षी का नाम लेकर गलती कर दी, तो सही में कर दी। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।'
5 of 6
Shatrughan Sinha, Sonakshi and Mukesh Khanna
- फोटो : twitter
आपको बता दें, मुकेश खन्ना के सोनाक्षी पर तंज कसने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा था। शत्रुघ्न ने कहा था- 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'