बिग बॉस सीजन 10 के फाइनलिस्ट मनु पंजाबी और नितिभा कौल बिग बॉस सीजन 11 पर खुलकर बोले हैं। दोनों ने ही माना है कि इस कंटेस्टेंट ने खेल को बड़ी खूबसूरती से खेला है और विनर बनने के काबिल हैं..आइए जानते हैं आखिर ये दोनों किसे कर रहें हैं सपोर्ट ...
मनु पंजाबी ने बिग बॉस 11 के विनर पर एक इंटरव्यू में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि वे चाहते हैं कि शिल्पा शिंदे शो की विनर बने। क्योंकि उनकी गेम बाकि के कंटेस्टेंट्स से बेहतर रही हैं।
मनु ने आगे कहा कि शो में उनकी खुद की जर्नी विकास गुप्ता से मिलती जुलती है और वे के मास्टरमाइंड की तरह इस गेम को खेल रहे हैं। मनु ने कहा कि विकास ने अपने पाले में आकाश, पुनीश और अर्शी खान को रखा। मनु ने ये भी कहा कि विकास गुप्ता को सपोर्ट करने पर उनके जान-पहचान के लोग उनसे नफरत करने लगे हैं।
वहीं, बिग बॉस 10 की फाइनलिस्ट रहीं नितिभा कौल ने भी इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे हैं हालांकि हिना भी अच्छा खेल रहीं हैं लेकिन उनका व्यवहार बहुत ही बेकार है। यहां तक कि नितिभा ने शिल्पा को घर का मास्टमाइंड बताया। उन्होंने कहा कि शिल्पा ने समय-समय पर घर में रंग बदला है और दर्शकों में अपनी छवि बनाई रखी है।
मनू और नितिभा दोनों को ही लगता है कि जैसे पिछले सीजन बतौर कॉमनर वे जीते थे लेकिन पुनीश के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि पुनीश इस शो को जीतने के बिल्कुल भी लायक नहीं है।