'द कपिल शर्मा' शो टीवी जगत का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। यह शो दर्शकों को काफी हंसाता है और इसमें आने वाले सेलेब्स कई तरह के खुलासे करते हैं और अपनी जिंदगी के राज से पर्दा भी उठाते हैं। कई बार शो में कपिल शर्मा अपने मेहमानों से ऐसे सवाल भी पूछ लेते हैं, जिनका जवाब उनसे देते नहीं बनता है। हालांकि, कई बार शो में आने वाली हस्तियां कपिल शर्मा से भी मौज ले लेती हैं। इस शो का इस बार का जो प्रोमो रिलीज हुआ है, वो काफी मजेदार है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे मलाइका अरोड़ा, कपिल शर्मा से पूछती हैं कि उनको बच्चे पैदा करने का वक्त कब मिलता है। इस पर कपिल उनको मजेदार जवाब देते हैं।
द कपिल शर्मा शो: मलाइका ने पूछा 'बच्चे पैदा करने का समय कब मिलता है?' कपिल ने दिया ये मजेदार जवाब
इसके बाद कपिल शर्मा उनकी इस बात का ऐसा जवाब देते हैं कि सारे दर्शक हंसने लगते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं, साढ़े नौ से ग्यारह शो चलता है। इसके बाद जब ये लोग सीआईडी चलाते हैं। उनकी यह बात सुनकर लोग जोर से हंसने लगते हैं। इस प्रोमो वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार 'द कपिल शर्मा शो' में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस नजर आएंगे।
प्रोमो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से कपिल शर्मा 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के जज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस के साथ जमकर मजाक कर रहे हैं। जब मलाइका ने उल्टा कपिल शर्मा से एक व्यक्तिगत सवाल पूछा तो उन्होंने बिना किसी संकोच के फौरन उसका ऐसा जवाब दे डाला कि उसमें भी दर्शकों को जमकर हंसा दिया।
शो के प्रोमो में दिख रहा है कि जैसे ही मलाइका स्टेज पर आती हैं, वैसे ही कपिल उनसे पूछते हैं- आज आप अकेले ही आई हैं, वो कहां है? जो आपके साथ बाहर हमेशा घूमने जाता है। जिसे लेकर आप हमेशा सैर करने जाती हैं। कपिल के ये बोलते ही दर्शक हंसने लगते हैं। दरअसल, कपिल, मलाइका के डॉगी के बारे में पूछ रहे थे। गीता कपूर कहती हैं, जब भी मलाइका घर से या जिम से बाहर निकलती हैं, तो वो ऐसे चलती हैं। ये कहते ही गीता कपूर अभिनेत्री मलाइका की नकल करते वॉक करने लग जाती हैं। गीता चलकर बताती हैं कि मलाइका कैसे वॉक करती हैं। वो कहती हैं, मलाइका चप्पल में वॉक करने निकलती हैं। टेरेंस भी मलाइका की टांग खिंचाई करते हैं और बताते हैं कि मलाइका फोटोग्राफर्स को कैसे पोज देती हैं। इस पर शो में मौजूद दर्शक और अर्चना पूरन सिंह जमकर हंसते हैं।
कपिल शर्मा टेरेंस से पूछते हैं कि आपने गीता, मलाइका और नोरा के साथ कई सीजन जज किये हैं, किसके साथ ज्यादा मजा आता है। इस पर गीता कहती हैं, एपीसोड में सारे प्रतिभागी बहुत खुश थे, क्योंकि टेरेंस का उनपर ध्यान ही नहीं था और ऐसे में नुस्ख कौन निकालेगा। इसके बाद स्टेज पर कृष्णा, जितेंद्र के गेटअप में आते हैं और मलाइका के साथ नागिन डांस करते हैं। वो कहते हैं कि आज यहां डांसर आये हैं और हर बात डांस में होगी। इसके बाद सब खिलखिला उठते हैं। इसके बाद कृष्णा कहते हैं, मैं झंडू बाम हुई डार्लिंग तेरे लिए?