फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टीवी सीरियल्स को मिला जनता का भरपूर प्यार, फिर भी हो गए कुछ ही दिन में बंद

Sun, 15 Dec 2019 01:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 15 Dec 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Mahi Way Love Story Sumit Sambhal Lega Hindi Tv Serials Which Ended Up in Few Days
लव स्टोरी, प्यार की ये एक कहानी - फोटो : Social Media

जिस तरह फिल्मों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। उसी तरह टीवी सीरियल्स भी होते हैं जिनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। टीवी सीरियल कई एपिसोड में बंटे रहते हैं। जिनके हर एपिसोड में एक नई कहानी होती है। लोग इन सीरियल्स को अपनी जिंदगी से जोड़ लेते हैं। ऐसे ही कुछ सीरियल्स हैं जो टीवी पर आए लोगों ने उन्हें पसंद भी खूब किया। लेकिन फिर भी वो वक्त से पहले ही बंद हो गए।

Trending Videos
Mahi Way Love Story Sumit Sambhal Lega Hindi Tv Serials Which Ended Up in Few Days
माही वे - फोटो : Social Media

माही वे
माही वे एक कॉमेडी टीवी सीरियल था जो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता था। ये टीवी सीरियल 2 जनवरी 2010 को शुरू हुआ 18 जून 2010 को ही खत्म भी हो गया। इस टीवी सीरियल को लोगों का काफी प्यार मिला था। इसमें एक लड़की माही की कहानी दिखाई गई थी। जो काफी मोटी थी और उसे अपने लिए सच्चे प्यार की तलाश थी। इस टीवी सीरियल को यश राज के बैनर तले बनाया गया था।

Mahi Way Love Story Sumit Sambhal Lega Hindi Tv Serials Which Ended Up in Few Days
प्यार की ये एक कहानी - फोटो : Social Media

प्यार की ये एक कहानी
प्यार की ये एक कहानी सीरियल अभय और पिया की प्रेम कहानी थी। ये सीरियल हॉलीवुड फिल्म 'ट्विलाइट' पर आधारित था। ये सीरियल करीब एक साल तक चला था। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस सीरियल को भी लोगों का काफी प्यार मिला था। लेकिन सीरियल की कहानी खत्म होने के कारण मेकर्स को इसे बंद करना पड़ा था। इसमें मुख्य किरदार अभिनेता विवियन डिसेना और अभिनेत्री सुकृति खांडपाल ने निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahi Way Love Story Sumit Sambhal Lega Hindi Tv Serials Which Ended Up in Few Days
लव स्टोरी - फोटो : Social Media

लव स्टोरी
हिन्दी फिल्मों के निर्देशक अनुराग बसु का ये टीवी सीरियल 'लव स्टोरी' दर्शकों को आज भी बेहद पसंद है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाला ये टीवी सीरियल 30 अप्रैल 2007 को पहली बार प्रसारित हुआ था। इसका आखिरी एपिसोड 17 जनवरी 2008 को प्रसारित हुआ था। शो आकाश और श्रुति की प्रेम कहानी पर आधारित था। जिसमें श्रुति पॉलीटिकल बैकग्राउंड वाले परिवार से रहती है और आकाश के पिता पुलिस में रहते हैं। शो की कहानी कई पड़ावों पर आती है और अंत में दोनों एक हो जाते हैं।

विज्ञापन
Mahi Way Love Story Sumit Sambhal Lega Hindi Tv Serials Which Ended Up in Few Days
एक पैकेट उम्मीद - फोटो : Social Media

एक पैकेट उम्मीद
एक पैकेट उम्मीद ऐसा टीवी सीरियल था जिसमें महिलाओं के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को दिखाया गया था। इस टीवी सीरियल में हर एक महिला अपने जीवन में सकारात्मक विचार लेकर आगे बढ़ती है। उम्मीद भवन नाम के घर में अलग-अलग हालातों की मारी महिलाएं एकसाथ रहकर जीवन यापन करती हैं। इनके जीवन में कई परेशानियां आती हैं लेकिन ये सभी साथ मिलकर हर मुश्किल का हल निकाल लेती हैं। ये सीरियल टीवी पर 5 फरवरी 2008 को शुरू हुआ था और 23 सितम्बर 2008 को खत्म भी हो गया। इस शो को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed