टेलीविजन इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक गुडन्यूज मिल रही है। कुछ दिन पहले जय भानुशाली और माही विज के पेरेंट्स बनने की खबर आई थी। वहीं अब बरुण सोबती ने भी अपनी पत्नी का बेबी शावर फंक्शन रखा। बेबी शावर की तस्वीरें वायरल भी हुई थीं। खास बात यह है कि सिर्फ यह स्टार्स ही जल्द पेरेंट्स नहीं बनने वाले बल्कि कई और सेलिब्रिटीज हैं जिनका घर किलकारियों से गूंजने वाला है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो पेरेंट्स बनने वाले हैं।
कपिल समेत इन 6 टीवी कपल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, एक को मिली 9 साल बाद गुडन्यूज
बरुण सोबती-पशमीन मनचंदा
'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाले एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) के फैंस के लिए खुशखबरी है। बरुण और पशमीन मनचंदा शादी के 9 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। बरुण ने साल 2010 में शादी की थी। यह इन दोनों का पहला बच्चा है। बरुण सोबती ने साल 2009 में 'श्रद्धा' सीरियल से टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल में नजर आए। इन सीरियल्स में 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' शामिल है। टीवी के अलावा बरुण फिल्में भी कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'मैं और मिस्टर राइट', 'ड्रे ड्रीम्स' के अलावा कई और फिल्में हैं।
माही विज-जय भानुशाली
माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। माही विज प्रेग्नेंट हैं। माही और जय ने साल 2011 में शादी की थी। जय और माही आखिरी बार एक साथ 'किचन चैम्पियन' सीजन 5 में एक साथ नजर आए थे। माही ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) में नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही माही के नकुशा किरदार ने भी लोगों को इंप्रेस किया था। इस सीरियल का नाम 'लागी तुझसे लगन' (Lagi Tujhse Lagan) था। जय की बात करें तो वह कई सारे टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं।
कपिल शर्मा-गिन्नी
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को लगातार एक के बाद एक खुशखबरी मिल रही है। कुछ दिन पहले ही कपिल को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन से सम्मान मिला तो वहीं जल्द ही पिता बनने वाले हैं। कपिल शर्मा ने गिन्नी से दिसंबर 2018 में शादी की थी। गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा की मां भी इन दिनों मुंबई में हैं और नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां कर रही हैं।
टीवी शो 'दीया और बाती हम' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा शर्मा फिर से मां बनने वाली हैं। पूजा ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले साल 2017 में पूजा ने बेटी वियान को जन्म दिया था। पूजा शर्मा ने पिछले साल 22 फरवरी 2016 में शो 'तू मेरा हीरो' के निर्देशक पुष्कर पंडित से शादी की थी। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया । ‘तू मेरा हीरो’ के सेट पर ही दोनों की मुलाकात हुई थी।