फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maahi Vij: भलाई करना माही विज को पड़ा भारी, जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी बोला- तेरी बेटी को…

Fri, 01 Jul 2022 10:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Jul 2022 10:06 AM IST
सार

टेलीविजन की जानी-मानी माही विज अभिनेत्री और टीवी एक्टर- होस्ट जय भानुशाली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई जानकारी  मुताबिक इस कपल को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Mahhi Vij and Jai Bhanushali files complaint against the cook threatens to kill The couple and daughter tara
जय भानुशाली, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की जानी-मानी माही विज अभिनेत्री और टीवी एक्टर- होस्ट जय भानुशाली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई जानकारी  मुताबिक इस कपल को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद से ही यह कप काफी डरा हुआ है। साथ ही कुक के खिलाफ एक्शन लेते हुए माही और विज ने बीते दिन पुलिस थाने जाकर शिकायत भी दर्ज कराई है। कुक ने माही और जय के साथ उनका दो साल की बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस सिलसिले में एक्ट्रेस ने कई सारे ट्वीट्स भी किए थे, हालांकि बाद में उन्होंने इन्हें डिलीट कर दिया।

Mahhi Vij and Jai Bhanushali files complaint against the cook threatens to kill The couple and daughter tara
माही विज और जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने बाद में एक वेबसाइट से बात करते हुए इस बारे में खुलासा किया। माही ने कहा कि बस 3 दिन ही हुए थे और हमें पता चल गया था कि वह चोरी कर रहा है। जब मैंने इस बारे में जय को बताया तो उनसे कुक से बिल सेटल करने की बात की, लेकिन कुक पूरे महीने की सैलरी मांग रहा था। इस पर जय ने वजह पूछी तो उसने कहा- 200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा। इतना ही नहीं उसने शराब पीकर हमें गाली भी दी। इसके बाद हम पुलिस के पास गए। मुझे अपने लिए डर नहीं है, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डर रही हूं।

Mahhi Vij and Jai Bhanushali files complaint against the cook threatens to kill The couple and daughter tara
जय भानुशाली, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक माही और जय की शिकायत के बाद कुक को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन वह बेल पर बाहर आ गया है, जिससे माही बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब हम पुलिस स्टेशन गए थे तो वह मुझे बार- बार फोन कर रहा था। मेरे पास सारी रिकॉर्डिंग है। एक्ट्रेस ने कहा कि इन दिनों आसपास जो भी हो रहा है वो बेहद भयावय है। माही को डर है कि क्या होगा अगर वह उन्हें चाकू मार दे? मैं अपने परिवार की सेफ्टी के लिए परेशान हूं। मुझे पता चला कि वह बेल पर बाहर आ गया है। क्या होगा अगर वह सच में मेरे घर के बाहर लोगों को लेकर आए और हमें निशाना बनाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahhi Vij and Jai Bhanushali files complaint against the cook threatens to kill The couple and daughter tara
माही विज - फोटो : instagram/mahhivij

माही ने बताया कि इस कुक के लिए उनके किसी दोस्त ने सिफारिश की थी। नौकरी पाने के लिए कुक ने अपने परिवार का वास्ता दिया था। इसके साथ ही कुक ने ज्यादा सैलरी मांगी थी, लेकिन फिर बातचीत के बाद उन्होंने कुक को उसी सैलरी पर रखा, जो उन्होंने तय की थी। इस मामले के बाद से ही जय भानुशाली और माही विज काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि जय और माही टीवी जगत के जाने-माने कलाकार है, जो कई शोज में काम कर चुके हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी, जिसके बाद साल 2019 उनकी बेटी का जन्म हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed