{"_id":"5a44eadd4f1c1b74698c46c9","slug":"luv-tyagi-s-mother-to-reveal-luv-s-secret-in-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" Bigg Boss 11: लव का था ये सपना जो हो गया पूरा, बातों-बातों में मां ने खोल दिया राज ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: लव का था ये सपना जो हो गया पूरा, बातों-बातों में मां ने खोल दिया राज
Thu, 28 Dec 2017 07:35 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
amarujala.com-written by: अरविंद
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Luv Tyagi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में 'घर आए घरवाले' शो में आज रात यानि कि 28 दिसंबर को सभी कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों से एक-एक कर मिलवाया जाएगा। सभी कंटेस्टेंट अपनो से मिलकर बहुत रोए और खुश भी हुए। लेकिन इस बीच इस कंटेस्टेंट की मां ने बातों-बातों में बड़ा राज खोल दिया।
2 of 5
Luv Tyagi
मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस भले ही लड़ाई-झगड़े के लिए जाना जाता है। लेकिन अगर आप आज रात का शो देखेंगे तो यकीन मानिए आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। जहां तीन महीने से घर से अलग रह रहे सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से बड़ी मशक्कत के बाद मिलने दिया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर लव की मां बहुत बड़ा राज खोलती नजर आएंगी।
3 of 5
Luv Tyagi
जी हां बता दें कि घर में बैल बुद्धि के नाम से पहचान रखने वाले लव त्यागी का सपना था कि वे बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनकर आए और वो सपना उनका पूरा हो चुका है। इस बात का खुलासा लव की मम्मी ने तब किया जब वे लव से मिलने पड़ोसी घर से निकलकर मुख्य घर में आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Luv Tyagi
बता दें कि लव इस वक्त टॉप पर चल रहे हैं और घर में हुए इग्नोरेंस टास्क में भी उन्होंने ही बाजी मारी है। लेकिन लव और प्रियांक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं। लेकिन वोटिंग के मुताबिक लव आगे चल रहे हैं। प्रियांक एक बार घर से बाहर होने के बाद दोबारा एंट्री लेकर घर में आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Arshi Khan And Luv Tyagi
वहीं, पिछले वीकेंड का वार में बाहर हुईं अर्शी खान तीन महीनों में पहली बार नॉमीनेट हुई थीं और उन्हें घर से बेघर होना पड़ गया। बता दें कि अर्शी खान और लव के बीच घर में बहुत नोकझोंक भी हुई थी। अर्शी ने कई बार लव को उन्हें घूरने के चलते फटकार भी लगाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।