लगातार 4 साल से टीवी पर चल रहे टीवी सीरियल को एक 'नकली मौत' ने नंबर बन बना दिया। वहीं, Bigg Boss के सीजन 11 ने भी टॉप 10 में जगह सलामत रखी है। जानिए, टॉप 10 में कौन-कौन से सीरियल जगह बनाने में कामयाब रहे..
पढ़ें:- Bigg Boss 11: शो से OUT हुए प्रियांक का ये है बड़ा सपना, इनसे मांगी माफी
BARC Report Week 51 के अनुसार सीरियल 'ये है मोहब्बतें' नंबर वन पर रहा। शो में पिछले हफ्ते दिव्यांका के किरदार यानि इशिता (इशी मां ) की मौत दिखा दी थी। इस पूरे प्रसंग ने छोटे परदे पर तूफ़ान मचा दिया। सोशल मीडिया पर सीरियल को लेकर खूब ट्रोलिंग हुई और रातों रात टीआरपी टॉप पर पहुंच गई।
बीएआरसी रेटिंग में इस शो को 7340 अंक मिले। लम्बे समय तक अव्वल रहे कुंडली भाग्य को 7052 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। तीसरे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने टॉप 5 में अपनी जगह कायम रखी और शो को 6991 रेटिंग पॉइंट मिले।
कुंडली भाग्य का जन्मदाता शो कुमकुम भाग्य को चौथे स्थान पर जाना पड़ा है और उसे 6948 इम्प्रेशन मिले। शक्ति अस्तित्व के एहसास की अब पांचवें स्थान पर है जिसे 5708 अंक मिले हैं। छोटे बच्चों के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 2 ने छठी पायदान हासिल की है जबकि उड़ान सातवें पर है।
हाल के दिनों में अर्शी खान के बाहर जाने लगातार हो रहे ड्रामों ने सलमान खान के शो बिग बॉस 11 को टॉप 10 में बचा कर रखा है और वो अब नौवें स्थान पर हैं। कार्तिक और नायरा यानि मोहसीन खान और शिवांगी जोशी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने आठवां और क्या हाल मिस्टर पांचाल को दसवां स्थान मिला है।