फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशल पंजाबी ने लिखा है डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट, परिवार और बेटे के नाम छोड़ी संपत्ति लेकिन पत्नी...

Fri, 27 Dec 2019 05:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 27 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Kushal Punjabi Suicide Note: Actor was found dead at his home
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी ने आत्महत्या कर ली है। वह मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। मुंबई पुलिस ने उनके आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है, हालांकि आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार कुशल विजय पंजाबी (उम्र 42 साल) ने पंखे से लटककर खुदकुशी की है। उन्हें भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Kushal Punjabi Suicide Note: Actor was found dead at his home
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

इस संबंध में पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और जांच की जा रही है। पुलिस को कुशल के घर से सुसाइड नोट भी मिला है।पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को भी ज़िम्मेदार न ठहराया जाए। इसमें लिखा है, "मेरी संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा मेरे माता-पिता और बहन में बराबर बांट दिया जाए जबकि बचे हुए हिस्से को तीन साल के बेटे को दिया जाए।"

Kushal Punjabi Suicide Note: Actor was found dead at his home
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

कुशल के दोस्त और एक्टर-प्रड्यूसर करनवीर बोहरा ने कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए उनकी मौत पर दुख जताया है। करनवीर लिखते हैं, "तुम्हारे यूं जाने से मैं हैरान रह गया हूं। अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा।" कुशल ने साल 2015 में ऑड्री डॉलेन से शादी की थी और अप्रैल 2016 में उनके एक बेटा हुआ था। कुशल पंजाबी 30 से अधिक टीवी सीरियल्स और शोज में नजर आ चुके हैं। नौ फ़िल्मों में भी उन्होंने छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Punjabi Suicide Note: Actor was found dead at his home
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

कुशल हाल ही में टीवी सिरीज 'इश्क में मरजावां' में नजर आए थे। साल 2011 में उन्होंने अमरीकी रिएलिटी गेम शो वाइपआउट का 50 लाख की इनामी रकम वाला भारतीय संस्करण जोर का झटका: टोटल वाइपआउट जीता था। सीआईडी, लव मैरिज, देखो मगर प्यार से, श... फिर कोई है, फ़ियर फैक्टर, कभी हां कभी ना जैसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में दिख चुके हैं।

ये भी पढ़ें- किसी ने प्यार तो किसी ने कर्ज से तंग आकर की आत्महत्या, एडल्ट स्टार स्मिता ने तो इस वजह से लगाई फांसी

विज्ञापन
Kushal Punjabi Suicide Note: Actor was found dead at his home
Kushal Punjabi - फोटो : Twitter

कुशल प्रोफेशनल डांसर भी थे और उन्होंने रिएलिटी टीवी डांस शो झलक दिखला जा के सातवें सीजन में भी हिस्सा लिया था। वह 2004 में आई फरहान अख़्तर की फिल्म लक्ष्य और 2007 में करन जौहर की फिल्म काल में भी दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed