'इंडियन आइडल 11' टीवी का हिट रियलिटी शो है । यह शो एक और वजह से भी चर्चा में है, वो है नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी । पिछले कुछ समय से शो पर ही दोनों की शादी की चर्चा हो रही है । शादी तय करने के लिए आदित्य के पैरेंट्स दीपा नारायण और उदित नारायण शो पर आए थे । वहीं नेहा कक्कड़ के माता-पिता ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी ।
कुमार सानू ने निभाया आदित्य नारायण के बड़े भाई का फर्ज, शादी से पहले नेहा कक्कड़ को ओढ़ाई चुनरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की तारीख 14 फरवरी को तय हुई है । हाल ही में शो पर कुमार सानू मेहमान बनकर आए थे । कुमार सानू को बॉलीवुड में काम करते 30 साल पूरे हो गए हैं । इस मौके पर उन्हें शो में बुलाया गया था । कुमार सानू के आने पर सभी कंटेस्टेंट ने उनके ही गानों को गाया । यहां कुमार सानू ने नेहा कक्कड़ को एक स्पेशल तोहफा दिया ।
कुमार सानू ने आदित्य नारायण की तरफ से नेहा को लाल चुनरी गिफ्ट की । शादी का शगुन मानकर नेहा ने इसे स्वीकार किया । यह एपिसोड आने वाले वीकेंड पर दिखाया जाएगा । चुनरी देने के बाद कुमार सानू ने फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का गाना 'ओढ़ ली चुनरिया' गाया ।
सभी कंटेस्टेंट ने भी कुमार सानू का साथ दिया । नेहा और आदित्य की शादी के बारे में उदित नारायण का बयान भी आया था । उन्होंने कहा था, 'दोनों बच्चों की पहले ही साथ में जोड़ी बनाई जा चुकी है । टीवी पर भी लगातार खबरें आ रही हैं । मुझे भी नेहा बहुत पसंद है । मुझे भी अच्छा लगेगा अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी ।'
शहीद जवान का वीडियो देख भावुक हो गए धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर बोले- 'तुझे नमन करता हूं'