सोनी टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में जज के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू को अर्चना पूरन सिंह ने रिप्लेस किया। लेकिन शो में अर्चना भी नवजोत सिंह सिद्धू की कमी को पूरा नहीं कर पा रही हैं। हालांकि उनकी कमी शायद ही कोई पूरी कर सकता है। शो में हर कोई उन्हें अक्सर याद करता रहता है। लगता है कि शो के मेकर्स अब उन्हें शो में वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।
'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू की केमिस्ट्री काफी अच्छी थी। दोनों ही एक दूसरे की खूब टांग खिंचाई करते रहते थे। फैन्स भी दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते थे। सिद्धू के फैन्स उन्हें शो में काफी मिस करते हैं। अब फैन्स को उनके शो में वापस आने का इंतजार भी है। लेकिन सवाल ये है कि अब नवजोत सिंह सिद्धू शो में कभी वापसी करेंगे या नहीं?
इस सवाल का जवाब दिया है गोविंदा के भांजे और 'द कपिल शर्मा शो' में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने। कृष्णा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए इस सवाल का जवाब देते हुए अपनी राय व्यक्त की है। कृष्णा ने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है। मैं सिद्धू जी का बड़ा फैन हूं। जो कुछ हुआ अगर उसे छोड़ दें तो मैं उनकी काफी रिस्पेक्ट करता हूं और उनसे बहुत प्यार करता हूं।'
4 of 5
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Social Media
आगे कृष्णा ने बताया कि 'ये चैनल की कॉल है कि वो नवजोत सिंह सिद्धू को वापस बुलाते हैं या नहीं। हम अर्चना जी के साथ भी खूब मौज मस्ती और हंसी मजाक कर रहे हैं। हम उन्हें पिछले 12 साल से जानते हैं और हम सब मिलकर इस कॉमेडी शो को चला रहे हैं, जो कि कोई छोटी बात नहीं है।' बहरहाल कृष्णा की बातों से तो लगता है कि वो भी सिद्धू को काफी मिस कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि ये शो के मेकर्स और टीम ही बता पाएगी कि शो में सिद्धू की वापसी होगी या नहीं।
5 of 5
Sunil Grover with kapil sharma
- फोटो : social media
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई कपिल शर्मा शो को बीच में ही छोड़कर चला गया हो। इससे पहले शो का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहे सुनील ग्रोवर भी इस शो को छोड़ चुके हैं। सुनील और कपिल के बीच एक बड़ा झगड़ा हुआ था जिसमें कपिल ने सुनील को काफी बातें सुनाई थीं। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने ये शो छोड़ दिया था। फैन्स उनके द्वारा किए गए किरदारों को शो पर अब भी बहुत मिस करते हैं।