Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Sath Nibhana Sathiya 2 Kokilaben Rupal Patel: Kokilaben Rupal Patel may step down from star plus show Saath Nibhana Saathiya 2
{"_id":"5f9bdf4b46ed287cb005ec18","slug":"kokilaben-rupal-patel-may-step-down-from-star-plus-show-saath-nibhana-saathiya-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साथ निभाना साथिया 2' से आ रही बुरी खबर, 'रसोड़े में कौन था' पूछने वाली अभिनेत्री छोड़ रही हैं शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'साथ निभाना साथिया 2' से आ रही बुरी खबर, 'रसोड़े में कौन था' पूछने वाली अभिनेत्री छोड़ रही हैं शो
पिछले हफ्ते टीआरपी (TRP) में नंबर वन रहे टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया 2' (Sath Nibhana Sathiya 2) के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। धारावाहिक में कोकिलाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपल पटेल (Rupal Patel) की शो से विदाई होने वाली है। हालांकि, निर्माताओं ने यह फैसला अचानक से नहीं लिया है। यह सौदा तो शो के शुरू होने से पहले ही तय हो चुका था। सूत्रों की मानें तो निर्माताओं ने रूपल को शुरुआती 20 एपिसोड के लिए साइन किया था। अब वह 20 एपीसोड खत्म हो चले हैं इसलिए रूपल का इस शो से जाना तय है।
2 of 5
साथ निभाना साथिया 2
- फोटो : Twitter: @Devoleena_23
धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' का पहला सीजन भी दर्शकों को बहुत पसंद था। और वही प्यार दर्शकों की तरफ से शो के दूसरे सीजन को भी मिल रहा है। रूपल पटेल के किरदार कोकिलाबेन का आकर्षण इस शो में मुख्य है। दर्शक इस शो में गोपी बहू को जितना पसंद करते हैं, उतना ही पागलपन कोकिला के लिए भी है। इस बात को निर्माता भी अच्छे से जानते हैं। इसलिए ही वह रूपल पटेल को दूसरे सीजन के लिए मना कर लाए थे। रूपल इस शो के दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।
3 of 5
रूपल पटेल
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
लेकिन, जब निर्माताओं ने उन्हें कुछ शुरुआती एपिसोड का हिस्सा बनने का ऑफर दिया तो वह इस काम को करने के लिए तैयार हो गईं। निर्माताओं और रूपल के बीच हुआ सौदा अब खत्म हो चला है। इसलिए, वह अब इस शो को छोड़कर जा सकती हैं। हालांकि शो की टीआरपी को बनाए रखने के लिए निर्माता कोशिश कर रहे हैं कि रूपल आगे भी इस शो का हिस्सा बनी रहें। उन्होंने, रूपल से इस बारे में बात भी की है लेकिन अभी तक रूपल ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूपल पटेल
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
कुछ ही दिनों पहले इंटरनेट पर इस शो के पिछले सीजन का एक दृश्य खूब वायरल हुआ था जिसमें कोकिला रसोई में हुई एक चूक की वजह से घरवालों को डांट रही है। इस वायरल वीडियो का शीर्षक रहा 'रसोड़े में कौन था'।
विज्ञापन
5 of 5
रूपल पटेल
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
इस दृश्य की लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं ने दूसरे सीजन में भी एक नए दृश्य की रचना करके ऐसा ही एक सीन बनाया। शो का नया सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पिछले हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया 2' पहले नंबर पर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।